रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ और राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने जिला जांजगीर चांपा प्रवास के दौरान कलेक्टर तारन प्रसाद सिन्हा से पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेन्द्र नामदेव के नेतृत्व में सौजन्य भेंट कर पेंशनरों व कर्मचारी जगत की सामान्य गतिविधियों पर अनौपचारिक चर्चा की।
प्रतिनिधि मंडल में पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य पूरन सिह पटेल, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण तिवारी, प्रदेश महामंत्री अश्वनी चेलक, प्रांतीय सचिव डॉ विनोद वर्मा, भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जांजगीर चांपा जिले के अध्यक्ष शत्रुधन दुबे, सचिव नैन सिह क्षत्री, राज्य कर्मचारी संघ जांजगीर चांपा के अध्यक्ष आर जी वर्मा शामिल रहे।