रायपुर। भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी प्रेम प्रकाश मध्यानी ने महापौर मीनल चौबे से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने महापौर को स्मृति चिन्ह (फोटो) भेंट कर सम्मानित किया।
भेंट के अवसर पर नगर निगम के पार्षद एवं MIC सदस्य अमर गिदवानी, इंदर कुमार डोडवानी, राजू झमनानी, राजू मंगतानी, सुरेश रोचलानी सहित अन्य सदस्यगण भी उपस्थित रहे। सभी ने नगर विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की।

