रायपुर। पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग द्वारा आयोजित निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा। इस आयोजन में प्रदेशभर से 325 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को सिंधी समाज के इतिहास, धर्म और संस्कृति से जोड़ना रहा, जिसमें आयोजक संस्था पूरी तरह सफल रही।
प्रदेश अध्यक्ष विकास रूपरेला, महासचिव अनिल लाहोरी एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मध्यानी ने बताया कि प्रतियोगिता में भगवान झूलेलाल, अमर शहीद हेमू कालाणी और संत कंवरराम साहेब जैसे विषयों पर बच्चों ने निबंध लिखे और चित्रकला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सिंधी समाज के राजा दाहिर सेन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई, जिसे यश शर्मा ने तैयार किया है। मंच के माध्यम से समाज के इतिहास की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
निबंध प्रतियोगिता के परिणाम
आयु वर्ग 6 से 12 वर्ष
प्रथम: आरोही पंजवानी (12 वर्ष)
द्वितीय: रिद्धि शादीजा (11 वर्ष)
तृतीय: कृतेश छाबड़ा (10 वर्ष)
आयु वर्ग 13 से 18 वर्ष
प्रथम: प्रति वीरवानी (15 वर्ष)
द्वितीय: वश मशारामानी (14 वर्ष)
तृतीय: लवली हेमनानी (14 वर्ष)
सांत्वना पुरस्कार: डौली चोईथवानी (14 वर्ष)
पेंटिंग प्रतियोगिता के परिणाम
आयु वर्ग 6 से 12 वर्ष
प्रथम: जिनिशा रेलवानी (12 वर्ष)
द्वितीय: सिया माखीजा (9 वर्ष)
तृतीय: चैतन्य मंगवानी (8 वर्ष)
आयु वर्ग 13 से 18 वर्ष
प्रथम: अंशिका दयालानी (13 वर्ष)
द्वितीय: भव्या पंजवानी (16 वर्ष)
तृतीय: हिमाक्षी लखवानी (13 वर्ष)
सांत्वना पुरस्कार: नायरा जुमनानी, कुनिशा वीरवानी, तान्या पंजवानी और पीयूष चांदवानी
प्रतियोगिता में अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, प्रदेश महासचिव बलराम आहूजा सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, महिला विंग की सदस्याएं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मध्यानी ने कहा कि युवा विंग द्वारा समाज की संस्कृति, परंपरा और इतिहास से जुड़ने के लिए इस तरह के आयोजन प्रदेशभर में समय-समय पर किए जाते रहेंगे।
