Skip to content
March 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • क्राइम
  • नवकार ज्वेलर्स में सेंधमारी के आरोपियों को गिरफ्तार करने झारखंड के राज्यपाल से मिले मालू
  • क्राइम

नवकार ज्वेलर्स में सेंधमारी के आरोपियों को गिरफ्तार करने झारखंड के राज्यपाल से मिले मालू

Askcg November 28, 2022 1 min read

रायपुर। गुढ़ियारी स्थित नवकार ज्वेलर्स में 3 अक्टूबर 2021 को 7 आरोपियों ने सेंधमारी करते हुए 80 लाख रुपये के ज्वेलर्स को चोरी कर फरार हो गए थे। सभी आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं जिनमें रायपुर की पुलिस ने कुछ आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन बचे हुए आरोपी अभी फरार चल रहे है जिनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है क्योंकि झारखंड की पुलिस छग पुलिस की मदद नहीं कर रही है।

चूंकि झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस राजधानी रायपुर के रहने वाले है और पिछले कुछ दिनों से राजधानी में ही है तो रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने उनके निवास स्थान में जाकर मुलाकात कर फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी और झारखंड पुलिस को छग पुलिस की मदद करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। क्योंकि एक वर्ष से अधिक का समय हो चुका है और आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी हैं। इस संबंध में झारखंड के राज्यपाल श्री रमेश बैस ने राजभवन में 2 दिसंबर को मुख्य सचिव और पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई हैं।

हरख मालू ने राज्यपाल बैस को बताया कि जब वे सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष थे उस समय यह घटना घटित हुई थी और आरोपियों के लोकेशन झारखंड में मिलने के बाद छग की पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए वहां गई थी लेकिन झारखंड पुलिस ने उनकी मदद करने की बजाए कागजातों की कमी बताकर उन्हें थाने में ही बिठा दिया और इस मौके का फायदा उठाकर चोर वहां से फरार हो गए। सभी आरोपी झारखंड के साहेबगंज के हैं।

इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अभी तक कुछ आरोपी फरार चल रहे है जिनकी गिरफ्तारी एक साल से अधिक समय हो जाने के बाद भी नहीं हो सकी हैं और न ही इस मामले में झारखंड पुलिस छग पुलिस की कोई मदद करते हुए दिख रही हैं। छत्तीसगढ़ की पुलिस फिर भी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। हरख मालू ने राज्यपाल रमेश बैस से उनके निवास में मुलाकात कर एक बार फिर मांग की कि फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस छग पुलिस की मदद करते हुए उन्हें जल्द गिरफ्तार करें।

इस संबंध में राज्यपाल बैस ने हरख मालू और सराफा कारोबारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि झारखंड पुलिस छत्तीसगढ़ पुलिस की मदद जरुर करेगी। इस संबंध में 2 दिसंबर को राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक राजभवन में करने वाले हैं और पुलिस ने अब तक इस मामले में क्या कार्रवाई की है उसकी जानकारी लेने के बाद उनकी जल्द गिरफ्तारी के लिए निर्देशित करेंगे।

About The Author

Askcg

See author's posts

Tags: Malu met the Governor of Jharkhand to arrest the accused of burglary in Navkar Jewelers

Continue Reading

Previous: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
Next: वीडियो: शहीद की माता को पेंशन दिलाने मुख्य सचिव और डीजीपी को महिला आयोग लिखेगा पत्र: डॉ. किरणमयी

संबंधित ख़बर

रेत घाट पर मिला अज्ञात शव, सरपंच ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
1 min read
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़

रेत घाट पर मिला अज्ञात शव, सरपंच ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

February 6, 2026
शादी का झांसा देकर युवती से लॉज में किया दुष्कर्म
1 min read
  • क्राइम

शादी का झांसा देकर युवती से लॉज में किया दुष्कर्म

July 27, 2025
सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल: ‘मुन्नी बहनों’ की चालाकी बेनकाब
1 min read
  • क्राइम
  • शिक्षा

सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल: ‘मुन्नी बहनों’ की चालाकी बेनकाब

July 13, 2025

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

रंग बिखेरो, खुशियां फैलाओ
1 min read
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

रंग बिखेरो, खुशियां फैलाओ

March 5, 2026
Kalinga University के छात्र ने अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन पेनक सिल्ट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University के छात्र ने अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन पेनक सिल्ट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 

March 2, 2026
वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी में चेतन भारती बने महामूर्ख
  • छत्तीसगढ़

वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी में चेतन भारती बने महामूर्ख

March 2, 2026
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

March 2, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.