रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के BSc Agriculture परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस ने एक प्रोफेसर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सीलबंद प्रश्नपत्र के लिफाफे में छोटा एंडोस्कोपिक कैमरा डालकर प्रश्नपत्र की तस्वीरें ली थीं। इसके बाद परीक्षा से करीब दो घंटे पहले प्रश्नपत्र की तस्वीरें WhatsApp के जरिए प्रसारित की गईं।
पुलिस की जांच में पेपर लीक करने के तरीके का भी खुलासा हुआ है। बताया गया है कि सीलबंद लिफाफे को खोले बिना उसके अंदर मौजूद प्रश्नपत्र की तस्वीर लेने के लिए कैमरे का इस्तेमाल किया गया।
मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पेपर लीक के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि प्रश्नपत्र की तस्वीरें किन लोगों तक पहुंची थीं और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका तो नहीं थी।
परीक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस मामले के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद मामले में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
