उद्योग जगत की भागीदारी से प्रशिक्षण रहा व्यावहारिक और प्रेरक
रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में “Master Your Market – Sales Strategies” विषय पर एक दिवसीय मास्टर क्लास का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन Career & Corporate Resource Centre (CCRC) द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों को आधुनिक सेल्स तकनीकों और रणनीतियों से सुसज्जित करना था।
मास्टर क्लास की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी के उद्घाटन संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने शिक्षा और उद्योग के समन्वय तथा व्यवहारिक ज्ञान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इसके बाद पंकज तिवारी, निदेशक – CCRC, ने सेल्स प्रोसेस में रणनीतिक सोच, ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण और सतत अधिगम की आवश्यकता को रेखांकित किया।
मुख्य सत्र का संचालन मीनाक्षी रवि शंकर, बिज़नेस कोच – River Bank Learning Resources, New Delhi द्वारा किया गया। उनके संवादात्मक और अनुभव-आधारित प्रशिक्षण में सेल्स साइकोलॉजी, SPIN और FAB मॉडल्स, आपत्ति प्रबंधन, ग्राहक विश्वास निर्माण तथा सोल्यूशन-ओरिएंटेड सेल्स पर विशेष रूप से फोकस किया गया।
कार्यक्रम की एक विशिष्टता यह रही कि इसमें BigMint, Avinash Developers, Balco Hospital, Ganesh Vinayak Hospitals, Icon Solar, NECO (JNIL), Kesari Metal, Nandi Foundation, Sarda Energy & Minerals Ltd., Vachan, VGR, और P.V. Associates जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने सक्रिय भागीदारी की, जिससे प्रतिभागियों को उद्योग से जुड़ने और व्यावहारिक दृष्टिकोण से सीखने का उत्कृष्ट अवसर मिला।
प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु:
सेल्स प्रक्रिया की रणनीतिक समझ और क्रियान्वयन की दक्षता विकसित हुई
केस स्टडीज़ और इंटरैक्टिव गतिविधियों से ग्राहक व्यवहार का विश्लेषण
आपत्तियों के समाधान और सौदे की सफलता के व्यावहारिक कौशल
प्रतिभागियों द्वारा व्यक्तिगत कार्य योजनाओं का निर्माण
सहकर्मी संवाद और उद्योग विशेषज्ञों से नेटवर्किंग का अवसर
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। सभी सहभागियों ने इस मास्टर क्लास को ज्ञानवर्धक, प्रेरणास्पद और व्यावसायिक दृष्टि से अत्यंत उपयोगी बताया।
