रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय रहने के कारण कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के बाद नदी और नालों का जलस्तर बढ़ने से कई जगह जनजीवन प्रभावित हुआ है। कुछ इलाकों में गांवों का संपर्क भी प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।
बारिश के कारण कई जगह सड़क और पुलों पर पानी आने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन रही है।
प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। लोगों को नदी, नाले और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
बारिश को लेकर सावधानी जरूरी
बारिश के दौरान पुल या रपटे के ऊपर पानी बहने की स्थिति में उसे पार करने से बचना चाहिए। खासकर ग्रामीण इलाकों में नदी और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है।
