Skip to content
July 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • कैसा रहेगा ऑफिस में आपका दिन और किसे मिलेगा धन का लाभ, पढ़े आज के राशिफल में
  • छत्तीसगढ़

कैसा रहेगा ऑफिस में आपका दिन और किसे मिलेगा धन का लाभ, पढ़े आज के राशिफल में

Askcg News September 20, 2023

 

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर कल दोपहर 3 बजकर 35 मिनट तक सभी कार्यों सफलता दिलाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 59 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज ऋषि पंचमी का पर्व है।

मेष राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने को सफलता पाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। काम अधिक होने से आज आपको भाग -दौड़ करनी पड़ेगी। बिल्डर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज किसी नये प्रोजक्ट से आपको अधिक लाभ हो सकता है। आज आपके बिजनेस में एक नया मोड़ आएगा। लवमेट के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बनाएंगे पूरा दिन इंज्वाय करेंगे। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज किसी से उधार के लेन-देन से बचें।

वृषभ राशि- आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी जरूरी काम की योजना पहले ही बना लेंगे तो काम आसानी से पूरा हो जाएगा। परिवार में आज किसी सदस्य को अच्छी सफलता मिलेगी। नवविवाहित आज जीवनसाथी के साथ मूवी को देखने का प्लान बनायेंगे। रिश्ते में मजबूती आएगी। मंनोरंजन पर आज अधिक पैसे खर्च होने वाले हैं। बॉस आपके द्वारा किये गये काम की लिस्ट को चेक कर सकते हैं। अपनी फाइल को तैयार रखें। कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक समस्यायें जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जायेंगी, परस्पर रिश्तों में सुधार होगा। आज ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

मिथुन राशि- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे, पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा। कोई पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें। बिजनेसमैन के लिए नया बिजनेस स्टार्ट करने के लिए आज का दिन शुभ है। किसी मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद सिद्ध होगा। लेन-देन में सतर्कता बरतें, किसी पर आंखें बन्द करके विश्वास ना करें। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि- आज आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस साझेदार के साथ किसी विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी, जो आपके रुके हुये कार्यों को पूरा करने में मददगार साबित होगा। आप पॉजिटिव थिंकिंग रखेंगे, तो अच्छे से अपने कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। ऑफिस के कार्यों में अधिकारियों से मार्गदर्शन मिलता रहेगा। आज आपके बिजनेस मे तरक्की होगी। आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। घर के कार्यों में सभी सदस्यों का साथ मिलेगा। घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिससे पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा।

सिंह राशि- आज आपका दिन लकी रहेगा। कुछ कार्यों में कम मेहनत से ही ज्यादा लाभ होने वाला है। ऑफिस में कोई नया काम भी सामने आ सकता है। उस नए काम को बहुत अच्छी तरह करने का प्रयास करेंगेद्य आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे। आर्किटेक्ट और इन्जीनियरिंग के लिए। आज सफलता भरा दिन है। माता – पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे, साथ ही आज आपका कोई बिगडा काम बनेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है, कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि- आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। अपने परिवार के साथ शाम का समय बिताये उनको अच्छा लगेगा। सोचे हुए काम आज खुद के दम पर पूरा करने में सफल होंगे। कई मामलों पर आपके पास कुछ नए और अच्छे विचार होंगे। इस राशि की महिलाएं आज घर के कामों में बिजी रहेंगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। संगीत से रिलेटेड संस्था में एडमीशन लेने के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार का सपोर्ट आपके काम में मिलेगा। आज कोई मित्र आपसे मिलने घर आ सकता है, उससे निजी समस्याओं को शेयर करने से मन हल्का होगा।

तुला राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है। कॉलेज में आज आपकी अच्छे एक्टीविटी की वजह से टीचर्स आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। किसी बुजुर्ग की राय आपके रिश्ते में चल रही अनबन को दूर कर देगी। आज कोई कठिन काम भी शुरू कर सकते हैं इसमें सफल होने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपको पैसों के मामले में समझदारी से फैसले करने होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन मीठी नोक-झोंक करने वाला रहेगा। नौकरी पेशा हैं, तो मनपसंद स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। जिससे रोज ट्रैवल की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन फायदा दिलाने वाला रहेगा। समय आपके फेवर में होने के कारण मन खुश रहेगा। नौकरी या बिजनेस में फायदे के एक से अधिक मौके मिलेंगे। काम काज की गति में बढ़ोतरी होगी। आज किसी दूसरे स्टेट में बिजनेस करने के लिए। आपकी यात्रा के योग बन रहे है। विद्यार्थियों को स्वयं की मेहनत पर भरोसा रखना चाहिए, सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं। जीवनसाथी आज घर के जरुरत का कोई सामान उपहार दे सकते है। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट्स एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे।

धनु राशि- आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आज आप कोई मीटिंग अटेंड करेंगे। छोटे भाई बहनों की ओर से आपको कोई छोटा सरप्राइज मिल सकता है। आपके रिश्ते में मधुरता आयेगी। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें, साथ ही किसी एक्सपर्ट की रॉय जरुर ले लें। दूसरों की मदद करने से पीछे न हटें, आप खुद को बेहतर फील करेंगे। पारिवारिक प्रेम में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती नजर आएंगी। इस राशि के छात्रों को और मेहनत करने की जरूरत है।

मकर राशि- आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में जो भी रुकावटें आएंगी, उनसे आप कुछ सीख सकते हैं, ऐसे ही आपको आगे बढऩे के नए मौके मिलेंगे। बिजनेस में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आपको फायदा होगा। स्पोर्ट्स क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं आज प्रैक्टिस में शानदार प्रदर्शन करेंगी। कारोबार में कुछ नया करने के लिए चल रहे प्रयास सफल होंगे। ज़मीन जायजाद के मामले में लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के कार्यों संबंधित यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ राशि- आज आपका दिन बढ़िया गुजरेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए शार्टकट तरीके अपनाने से बचें इस राशि के बिजनेसमैन के बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। माताएं बच्चो को मोरल स्टोरी सुनाएंगी। क्रिएटिव कामों में मन लगायेंगे और कुछ क्रिएटिव ूवता करने का प्रयास करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। इस राशि के इंजीनियरों को कार्य स्थल पर कुछ नये बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। लवमेट्स एक दूसरे को उपहार देंगे, रिश्ते में और मधुरता आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मीन राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में आज का दिन ठीक रहेगा। साथ ही कलीग आपके काम में हेल्प करेंगे। आज किसी के बहकावे में न आए और अपने काम के प्रति सतर्क रहें। आपके परिवार में नन्हें मेहमान के आने का योग बन रहा है। आज आपके परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। आर्थिक रूप से आ रही कठिनाइयों से आपको निजात मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। अध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी क्लाइंट से धन लाभ होगा।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: How will be your day in office and who will get financial benefits read today's horoscope

Post navigation

Previous लियो के लिए थालापति विजय का नया लुक आया सामने, जानें कौन-कौन से सुपरस्टार इस मूवी में करेंगे रोल
Next किसका दिन होगा शुभ और किनकी भावनाओं की होगी कद्र, जानिए आज के राशिफल में…

संबंधित ख़बर

ऐश्वर्या ग्रेटर सोसायटी में रक्तदान और स्वास्थ शिविर का आयोजन
  • छत्तीसगढ़

ऐश्वर्या ग्रेटर सोसायटी में रक्तदान और स्वास्थ शिविर का आयोजन

July 4, 2026
छत्तीसगढ़ में भी लागू हो ग्रेन एटीएम योजना : संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भी लागू हो ग्रेन एटीएम योजना : संजय श्रीवास्तव

July 4, 2026
रायपुर में 7 से 9 अगस्त तक लगेगा मेगा स्पाइन एवं ऑर्थाेपेडिक सर्जरी कैंप, 50 मरीजों की होगी निशुल्क सर्जरी
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में 7 से 9 अगस्त तक लगेगा मेगा स्पाइन एवं ऑर्थाेपेडिक सर्जरी कैंप, 50 मरीजों की होगी निशुल्क सर्जरी

July 4, 2026

Ad

Ad

ad

ad

Ad

Ad

You may have missed

ऐश्वर्या ग्रेटर सोसायटी में रक्तदान और स्वास्थ शिविर का आयोजन
  • छत्तीसगढ़

ऐश्वर्या ग्रेटर सोसायटी में रक्तदान और स्वास्थ शिविर का आयोजन

July 4, 2026
छत्तीसगढ़ में भी लागू हो ग्रेन एटीएम योजना : संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भी लागू हो ग्रेन एटीएम योजना : संजय श्रीवास्तव

July 4, 2026
रायपुर में 7 से 9 अगस्त तक लगेगा मेगा स्पाइन एवं ऑर्थाेपेडिक सर्जरी कैंप, 50 मरीजों की होगी निशुल्क सर्जरी
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में 7 से 9 अगस्त तक लगेगा मेगा स्पाइन एवं ऑर्थाेपेडिक सर्जरी कैंप, 50 मरीजों की होगी निशुल्क सर्जरी

July 4, 2026
रायपुर में 4-5 जुलाई को होगा CIIC 2026: दुनिया के नामचीन कार्डियोलॉजिस्ट साझा करेंगे आधुनिक हृदय उपचार की तकनीकें
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में 4-5 जुलाई को होगा CIIC 2026: दुनिया के नामचीन कार्डियोलॉजिस्ट साझा करेंगे आधुनिक हृदय उपचार की तकनीकें

July 3, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.