Skip to content
March 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • 197 दिन बाद मिला पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज
  • छत्तीसगढ़

197 दिन बाद मिला पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज

Askcg December 22, 2023 1 min read

बिलासपुर। जिले में 197 दिनों के लंबे अंतराल के बाद एक युवक कोरोना पाजिटिव मिला है। मरीज शहर के तालापारा का रहने वाला है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही तबियत खराब होने को लेकर सिम्स में जांच करवाया था। इसके बाद गुरुवार को उनका पाजिटिव रिपोर्ट सामने आया।

कोरोना मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इससे पहले सात जून को आखिरी पाजिटिव मरीज मिला था। मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है। डाक्टरों की टीम युवक पर नजर रखी हुई हैं। मरीज को समय-समय पर दवाई दी जा रही है।

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निजी और सरकारी जांच सेंटरों में कूल 136 लोगों की कोरोना जांच की। इसमें छह लोगों की आरटीपीसीआर और 130 लोगों की एंटीजन जांच की गई। तालापारा निवासी 26 वर्षीय युवक बुखार होने के कारण मेडिकल कालेज सिम्स में इलाज करवाने के लिए पहुंचा हुआ था। इस पर डाक्टरों ने उनके लक्षण को देखते हुए कोरोना जांच करवाने की सलाह दी।

इसके बाद युवक ने आरटीपीसीआर जांच कराई। गुरुवार की दोपहर एक बजे सिम्स के लैब से जांच रिपोर्ट में उनका कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आईं। इसके बाद सिम्स प्रबंधन ने सीएमएचओ डा.राजेश शुक्ला को मरीज के बारे में जानकारी दी। सीएमएचओ शुक्ला के निर्देश पर डाक्टरों की टीम मरीज के घर पहुंची और जानकारी जुटाई। युवक को एक सप्ताह के लिए होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके साथ ही उनके परिवार के सदस्यों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। मरीज को सार्वजनिक जगह में जाने और परिवार के किसी भी सदस्य के संपर्क में नहीं आने की सलाह दी है।

कुछ दिन पहले ही मुंबई से लौटकर आया है युवक

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक से पूछताछ किया। इस दौरान युवक ने बताया कि कुछ दिन पहले वह काम के सिलसिले में मुंबई गया था। वहां से लौटकर घर आया तब तबियत खराब हो गई। इस दौरान उन्हें सर्दी, बुखार सहित शरीर में दर्द और घबराहट महसूस हुईं। स्वजनों की सलाह पर वह जांच करवाने सिम्स पहुंचा। तब जाकर आरटीपीसीआर जांच से कोरोना पाजिटिव की पुष्टि हुई।

सैंपल की एम्स में होगी जांच

सिम्स प्रबंधन ने कोरोना वैरिएशन के बारे में पता लगाने के लिए मरीज का सैंपल फिलहाल रायपुर एम्स भेजने का निर्णय लिया है। वहां जांच के बाद संक्रमण कितना खतरनाक है, इसके बारे में पता चलेगा। फिलहाल सैंपल को सुरक्षित सिम्स के लैब में रखा गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है।

About The Author

Askcg

See author's posts

Tags: First corona positive patient found after 197 days

Continue Reading

Previous: राजधानी में दिनदहाड़े व्यापारी पर चली गोली, देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
Next: जेसीआई रायपुर संस्कार का उत्कृष्टता सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह

संबंधित ख़बर

रंग बिखेरो, खुशियां फैलाओ
1 min read
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

रंग बिखेरो, खुशियां फैलाओ

March 5, 2026
Kalinga University के छात्र ने अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन पेनक सिल्ट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 
1 min read
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University के छात्र ने अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन पेनक सिल्ट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 

March 2, 2026
वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी में चेतन भारती बने महामूर्ख
1 min read
  • छत्तीसगढ़

वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी में चेतन भारती बने महामूर्ख

March 2, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

रंग बिखेरो, खुशियां फैलाओ
1 min read
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

रंग बिखेरो, खुशियां फैलाओ

March 5, 2026
Kalinga University के छात्र ने अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन पेनक सिल्ट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University के छात्र ने अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन पेनक सिल्ट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 

March 2, 2026
वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी में चेतन भारती बने महामूर्ख
  • छत्तीसगढ़

वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी में चेतन भारती बने महामूर्ख

March 2, 2026
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

March 2, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.