Skip to content
March 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ हर्बल्स की गुणवत्ता जांचने 5 परीक्षण प्रयोगशाला की हुई स्थापना
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हर्बल्स की गुणवत्ता जांचने 5 परीक्षण प्रयोगशाला की हुई स्थापना

Askcg June 23, 2022 1 min read

रायपुर। ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ ब्राण्ड के तहत उत्पादित किए जाने वाले उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्य में 5 गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना की गई है। वन वृत्त स्तर पर रायपुर, अम्बिकापुर, जगदलपुर, कांकेर तथा बिलासपुर में स्थापित इन प्रयोग शालाओं में परीक्षण उपरांत प्राथमिक तौर पर उत्पादों की गुणवत्ता संबंधी प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। इससे छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पादों के विक्रय को देश तथा देश के बाहर और बढ़ावा मिलेगा।
इन प्रयोगशालाओं के संचालन का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा किया जाएगा। लैब में परीक्षण के लिए लैब एनालिस्ट की नियुक्ति की जा चुकी है। मुख्यालय स्तर पर भी इसके लिए विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है। प्रयोगशाला में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप 65 लघु वनोपज और 59 औषधीय, 46 खाद्य, 7 कॉस्मेटिक और अन्य 22 उत्पादों का परीक्षण किया जाएगा। इनमें संबंधित वृत्त के अंतर्गत आने वाले सभी जिला यूनियन और वन-धन विकास केन्द्रों के उत्पादों का परीक्षण होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हाल ही में वन मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में इसका शुभारंभ किया गया।
गौरतलब है कि राज्य में लघु वनोपजों के प्रसंस्करण में 8 हजार 11 स्व-सहायता समूह के सदस्य कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2021-22 में 6 करोड़ 38 लाख रूपए के उत्पादों का विक्रय किया गया था। इनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को देश और देश के बाहर विक्रय करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन उत्पादों के विपणन के लिए यह आवश्यक है कि समय-समय पर इनकी गुणवत्ता और घटकों का परीक्षण मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में किया जाए। छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज, हर्बल उत्पाद एवं हर्बल औषधि के परीक्षण के लिए पर्याप्त प्रयोगशाला नहीं है, इसे ध्यान में रखते हुए इन प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है।

About The Author

Askcg

See author's posts

Tags: Establishment of 5 testing laboratories to check the quality of Chhattisgarh Herbals

Continue Reading

Previous: दसवीं परीक्षा में प्रदेशभर में टॉप करने वाली सोनाली बाला को मुख्यमंत्री ने दिया लैपटॉप
Next: राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ का अखिल भारतीय अभ्यास वर्ग पहली बार रायपुर में, 3 दिन का होगा प्रशिक्षण 

संबंधित ख़बर

रंग बिखेरो, खुशियां फैलाओ
1 min read
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

रंग बिखेरो, खुशियां फैलाओ

March 5, 2026
Kalinga University के छात्र ने अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन पेनक सिल्ट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 
1 min read
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University के छात्र ने अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन पेनक सिल्ट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 

March 2, 2026
वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी में चेतन भारती बने महामूर्ख
1 min read
  • छत्तीसगढ़

वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी में चेतन भारती बने महामूर्ख

March 2, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

रंग बिखेरो, खुशियां फैलाओ
1 min read
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

रंग बिखेरो, खुशियां फैलाओ

March 5, 2026
Kalinga University के छात्र ने अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन पेनक सिल्ट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University के छात्र ने अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन पेनक सिल्ट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 

March 2, 2026
वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी में चेतन भारती बने महामूर्ख
  • छत्तीसगढ़

वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी में चेतन भारती बने महामूर्ख

March 2, 2026
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

March 2, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.