रायपुर। मुंबई में इंडियन हिप-हॉप चैंपियनशिप 2022 आयोजित हुआ। यहां देशभर के डांस ग्रुप ने हिस्सा लिया। सभी राज्यों के डांस ग्रुप को पछाड़ते हुए हमारे छत्तीसगढ़ के एच बॉय्स डांस ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मैडल जीता और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। एच बॉय्स हिप होप डांस ग्रुप रायपुर स्थित कमल विहार के डुंडा का ही एक ग्रुप है, जिसमें नेक्स्ट लेवल डांस एकेडमी का योगदान रहा है।
ग्रुप में संचालक हेमंत साहू, कोरियोग्राफर पिंटू साहू, कैमरामैन व एडिटर चेतन साहू, सदस्य छगन साहू, धनेश्वर साहू, ईशु साहू, करण साहू, महेश साहू, गितेश ढ़ोटे, डोमेंद्र साहू शामिल है।