नई दिल्ली (ASKCG)। Cultural Tableau संस्कृति मंत्रालय की झांकी ने इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम पुरस्कार हासिल किया है। मंत्रालय की इस बार की झांकी में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई गई थी। संस्कृति मंत्रालय की झांकी का संदेश था- भारत है लोकतंत्र की जननी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसे यह उपलब्धि हासिल करने पर गर्व है। यह जीत सिर्फ रचनात्मकता की पहचान नहीं है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि का प्रमाण है।
