रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में शुक्रवार को सुबह वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। दो दिवसीय इस आयोजन में मुख्य अतिथि स्कूल के भूतपूर्व प्रभारी और महाराष्ट्र मंडल के वरिष्ठ आजीवन सदस्य उदय चिमोटे थे। उन्होंने ने कहा कि खेल से बच्चों में शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।
प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने कहा की यह आयोजन बच्चों को अपनी खेल स्पर्धा निखारने का यह अच्छा मौका है। उन्हें इस अवसर का का लाभ लेना चाहिए। खेल से बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। शरीर स्वस्थ और सुगठित रहता है। इस अवसर पर वॉलीबॉल, कुर्सी दौड़, दौड़ जैसी विविध स्पर्धाएं आयोजित की गईं। अंत में शिखा शर्मा ने आभार व्यक्त किया।