देश भर से 60 प्रतिनिधि होंगे शामिल
रायपुर। भारतीय मजदूर संघ से जुड़े सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ से संबद्ध राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग पहली बार छत्तीसगढ़ के राजधानी में 15 व 16 फरवरी 25 को देवपुरी मार्ग पर महाराजा प्लाजा के पीछे स्थित अभियन्ता भवन में आयोजित किया जा रहा है। राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के जिम्मेदारी में आयोजित इस अखिल भारतीय कार्यक्रम में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक देशभर से 60 वरिष्ठ कर्मचारी प्रतिनिधि पदाधिकारी शामिल होंगे। इस अभ्यासवर्ग में अंडमान निकोबार के प्रतिनिधि ने भी आने की सूचना दी है।
राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री ए के चेलक ने बताया कि अभ्यास वर्ग के उद्घाटन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश से राष्ट्रीय अध्यक्ष विपन डोगरा और राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु वर्मा मार्गदर्शन के लिए उपस्थित रहेंगे।