Skip to content
May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • स्थायी खुशी मेडिटेशन से मिलेगी, बाहरी वस्तुओं से प्राप्त खुशी अल्पकालिक: ब्रह्माकुमार शक्तिराज
  • छत्तीसगढ़

स्थायी खुशी मेडिटेशन से मिलेगी, बाहरी वस्तुओं से प्राप्त खुशी अल्पकालिक: ब्रह्माकुमार शक्तिराज

Askcg News July 26, 2023

रायपुर। बड़े-बड़े शहरों में हजारों रूपयों की फीस लेकर आयोजित होने वाला कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सौजन्य से ब्रह्माकुमार शक्तिराज भाई निशुल्क करा रहे हैं। राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इण्डोर स्टेडियम में एनर्जी और एक्शन से भरपूर उनके शिविर में राजधानीवासी झूम रहे हैं और आनन्द उठा रहे हैं। कल दूसरे दिन शाम को उनके शिविर में भाग लेने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े।

 

मेमोरी एण्ड माइण्ड मैनेजमेन्ट ट्रेनर ब्रह्माकुमार शक्तिराज सिंह ने कहा कि खुशी चिन्ता और तनाव आदि मन से संबंधित अनुभूति हैं। इसलिए उसका इलाज भी हमें अपने अंदर यानी मन में ही ढूंढना होगा। हम लोग बाहरी भौतिक सुख साधनों और वैभवों में आदि के द्वारा उसे पाने का प्रयास करते हैं जो कि गलत है। बाहरी वस्तुओं से क्षणिक सुख-शान्ति मिल सकती है किन्तु स्थायी खुशी चाहिए तो वह हमें राजयोग मेडिटेशन से ही मिलेगी।

 

उन्होंने बताया कि खुशी के लिए कोई रास्ता नहीं जाता बल्कि खुशी ही रास्ता है। हम जो भी कर्म करते हैं, उसका प्रतिफल सुख अथवा दुख के रूप में हमें इस जन्म में अथवा अगले जन्म में मिलता ही है। यदि हम सबको सुख देंगे तो उसका फल सुख के रूप में मिलेगा। किन्तु किसी को दुख दिया तो जीवन में दुख का सामना करना पड़ेगा। हरेक क्रिया की समान किन्तु विपरीत प्रतिक्रिया जरूर होती है। इसलिए सुखी रहना है तो सबको सुख देना सीखो।

 

उन्होंने आगे कहा कि अपनी खुशी का रिमोट अपने हाथ में रखो। कुछ लोग सोशल मीडिया, टेलीविजन और मोबईल में बिजी रहकर खुशी पाना चाहते हैं। उन्होंने अपनी खुशी का रिमोट दूसरों के हाथ में दे रखा है। इसलिए कुछ लोग सोशल मीडिया में लाईक न मिले तो दुखी हो जाते हैं। अपनी खुशी का रिमोट अपने हाथ में रखना चाहिए। दूसरा कोई व्यक्ति आपके बारे में कुछ बोलता है तो उसे स्वीकार न करें। अपनी अवस्था न बिगाड़ें। लोग तो बोलेंगे ही लेकिन आप उसे स्वीकार नहीं करें।

 

उन्होंने कहा कि आत्मबल बढ़ाने के लिए सदैव अपने को लीडर समझो। हम लोग वही करते हैं जो कि हम चाहते हैं परन्तु होता वह है, जो परमात्मा की इच्छा होती है। तो क्यों न हम वही कार्य करें जो कि परमात्मा चाहते हैं। देखा गया है कि मनुष्य अपनी अन्तर्चेतना का सिर्फ दो प्रतिशत हिस्सा ही उपयोग कर पाता है। शेष हिस्सा बिना उपयोग के ही रह जाता है। आत्मबल बढ़ाने के लिए अपने को हीरो अथवा लीडर समझें। सदैव यह सोचो कि मैं शक्तिशाली हूं, मैं सफल हूं।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: happiness obtained from external things is short-lived: Brahmakumar Shaktiraj Permanent happiness will come from meditation

Post navigation

Previous जैन श्रीसंघ शंकर नगर के दोबारा अध्यक्ष चुने गए प्रेमचंद लुणावत 
Next छत्तीसगढ़ में 2 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारम्भिक प्रकाशन के साथ शुरू हो जाएगी निर्वाचन की तैयारी

संबंधित ख़बर

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव

April 4, 2026
“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा
  • छत्तीसगढ़

“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा

March 24, 2026
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

चित्रांशोत्सव 2026 का रायपुर में होगा भव्य आयोजन
  • धर्म-संस्कृति

चित्रांशोत्सव 2026 का रायपुर में होगा भव्य आयोजन

May 2, 2026
हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव

April 4, 2026
Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…
  • नेशनल न्यूज़

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…

March 24, 2026
“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा
  • छत्तीसगढ़

“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा

March 24, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.