Skip to content
April 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • वंदना कोटक बनीं भारत की एकमात्र भारतीय पेटेंट एजेंट
  • छत्तीसगढ़

वंदना कोटक बनीं भारत की एकमात्र भारतीय पेटेंट एजेंट

Askcg News November 21, 2022

रायपुर। वंदना कोटक को भारतीय पेटेंट एजेंट की अधिकृत मान्यता मिल गई है। वे यह मान्यता हासिल करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली और भारत देश में एकमात्र महिला एजेंट हैं। वंदना ने बताया कि अधिकृत एजेंट के रूप में वे किसी व्यक्ति या संस्था के आविष्कार, डिजाइन या मोनो को इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (आईपीआर) के तहत सुरक्षित रखने के लिए मसौदा तैयार कर भारत सरकार के नियंत्रक पेटेंट अधिकारी को प्रस्तुत कर सकतीं हैं। साथ ही आगे की कार्यवाही के लिए आविष्कारकर्ता का प्रतिनिधित्व भी करतीं हैं।

नागपुर विश्वविद्यालय से एम. फार्मा की डिग्री प्राप्त करने वाली वंदना ने बताया कि भारतीय पेटेंट एजेंट बनने के लिए करीब छह-सात दिन की ट्रेनिंग लेनी पड़ती है। इसके बाद इसकी बकायदा परीक्षा होती है। ट्रेनिंग कोर्स के दौरान ही परीक्षा की विषय सामग्री और सिलेबस उपलब्ध करा दिया जाता है। यह परीक्षा भारत देश के महानगरों में ही आयोजित की जाती है। उन्होंने भारतीय पेटेंट एजेंट बनने के लिए चयन परीक्षा नागपुर सेंटर से दी थी।

छत्तीसगढ़ में इस परीक्षा के लिए फिलहाल कोई सेंटर नहीं है।
उन्होंने बताया कि एजेंट के तौर पर उनका कार्यक्षेत्र पूरा भारत देश है। वे किसी भी राज्य या क्षेत्र में जाकर आविष्कारकर्ता से उनके आविष्कार, मोनो अथवा डिजाइन को पेटेंट दिलाने की कार्यवाही कर सकतीं हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी आविष्कार, एक्सक्लूसिव मोनो या डिजाइन को लेकर वह आविष्कारकर्ता से अधिकाधिक जानकारी हासिल करतीं हैं। उससे मिलने वाले प्रतिफल या आमजन को होने वाले फायदे का विश्लेषण करतीं हैं और यह सुनिश्चित करतीं हैं कि इससे पहले आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ है। फिर संतुष्ट होने के बाद ही भारत सरकार के नियंत्रक पेटेंट अधिकारी के समक्ष उसे नियमानुसार मसौदा तैयार कर प्रस्तुत करती हैं।

महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सदस्य हरीश कोटक की सुपुत्री वंदना ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता और प्रयास भारत देश के आविष्कारक को उनके आविष्कार, एक्सक्लूसिव मोनो और डिजाइन के लिए पेटेंट दिलाने का है। विश्व स्तर पर पेटेंट हासिल करने के लिए इंटरनेशनल बोर्ड ऑफ पेटेंट की अलग व्यवस्था है। वंदना की इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले, सचिव चेतन दंडवते सहित पूरी कार्यकारिणी ने उन्हें बधाई दी है और इसे ना केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारत देश के लिए उपलब्धि और गौरव बताया है।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: Vandana Kotak becomes India's only Indian Patent Agent

Post navigation

Previous सिन्हा (कलार) समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 27 को भनपुरी में
Next किसकी संपत्ति से होगा धनोपार्जन, जानिए आज के राशिफल में

संबंधित ख़बर

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव

April 4, 2026
“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा
  • छत्तीसगढ़

“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा

March 24, 2026
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव

April 4, 2026
Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…
  • नेशनल न्यूज़

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…

March 24, 2026
“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा
  • छत्तीसगढ़

“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा

March 24, 2026
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.