Skip to content
May 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • धर्म-संस्कृति
  • Today’s Horoscope : किसकी व्यायसायिक दौड़भाग रहेगी जारी और किसके जीवन में जागेगी आशा की नई किरण, जानें आज के राशिफल में 
  • धर्म-संस्कृति

Today’s Horoscope : किसकी व्यायसायिक दौड़भाग रहेगी जारी और किसके जीवन में जागेगी आशा की नई किरण, जानें आज के राशिफल में 

Askcg News December 30, 2023
Today’s Horoscope
मेष- कार्य क्षेत्र में व्यर्थ भाग दौड़ बनी रहेगी। आजीविका की तलाश में इधर से उधर भटकना पड़ेगा। माता से अकारण अनबन हो सकती है। अपने बलबूते पर महत्वपूर्ण कार्यों को करने और कार्य क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। व्यवहार को अच्छा बनाए रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। पढ़ाई में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में सतर्कता रखें। स्थिति प्रतिकूल हो सकती है। राजनीति में अपेक्षित जन समर्थन न मिलने के कारण मन खिन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारियों से कारण अनबन हो सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।
वृषभ- कोई शुभ समाचार मिलेगा। सगे,संबंधियों इष्ट मित्रों के सहयोग से कार्य क्षेत्र की मुश्किल कम होगी। समाज में उच्च पदस्थ व्यक्तियों के साथ संपर्क बनेंगे। अपने ऊपर विश्वास रखें। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों के व्यापार में लाभ एवं उन्नति के योग बनेंगे। आजीविका नौकरी के क्षेत्र में संलग्न लोगों को परिश्रम का फल प्राप्त होगा। मन में संतुष्टि बढ़ेगी। राजनीति में उच्च पद अथवा जिम्मेदारी मिल सकती है। भूमि संबंधी कार्य में आ रही बाधा सरकारी मदद से दूर होगी। नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहे स्थान पर तैनाती मिलेगी।
मिथुन- रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होगी। कार्य क्षेत्र में योजना बद्ध रूप से कार्य संचालन करना शुभ रहेगा। साझेदारों के रूप में व्यापार करने के योग बन सकते हैं। आजीविका के क्षेत्र में कार्य व्यक्तियों को अपने सहयोगियों के साथ तालमेल युक्त व्यवहार करने से नई आशा की किरण जागेगी। अपने ऊपर अधिक भरोसा रखें। इधर-उधर की बातों में न उलझे। विद्यार्थियों के साथ सावधानी पूर्वक व्यवहार करें। नौकरी में स्थानांतरण के योग बनेंगे। राजनीति में व्यर्थ भाग दौड़ बन रही है।
कर्क- दिन उतार-चढ़ाव युक्त रहेगा। धैर्य पूर्वक कार्य करें। विरोधियों से सावधान रहे। जब तक कार्य पूरा ना हो जाए तब तक किसी से कार्य के संबंध में चर्चा न करें। अत्यधिक परिश्रम से स्थिति में सुधार होगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों की व्यक्तिगत समस्याएं बढ़ सकती हैं। नौकरी में अपने कार्य के प्रति अधिक ध्यान दें। व्यवसाय के क्षेत्र में संलग्न लोगों को व्यापार में लाभ होने की अच्छी संभावना है। आपके साहसिक कार्य की कार्य क्षेत्र में चर्चा होगी। भाई बहनों से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।
सिंह- दिन मिश्रित फल युक्त रहेगा। दिन की शुरुआत सुख एवं उन्नति कारक रहेगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर अथवा विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। धार्मिक क्रिया कलापों में रुचि बढ़ सकती है। आज कार्य क्षेत्र में विघ्न बाधाएं कम होगी। आय के नए स्रोतों में वृद्धि होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों का नवीन व्यवसाय के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी। नौकरी में अपनी वाणी पर संयम रखें। अन्यथा वाद विवाद हो सकता है। इस बात से आपके बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में व्यर्थ भाग दौड़ अधिक करनी पड़ेगी। धन संबंधी विवाद कोर्ट कचहरी के बाहर ही सुलझा लें। अन्यथा लंबी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
कन्या- लॉटरी आदि से यकायक धन लाभ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने के योग बनेंगे। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा। किसी मांगलिक कार्य में सहभागिता करेंगे। नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। उद्योग धंधे में नए सहयोगी बनेंगे। सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च कर लाएंगे। कार्य क्षेत्र में व्यर्थ वाद विवाद बनी रहेगी। किसी अनचाही यात्रा पर जाने पड़ सकता है। जमा पूंजी धन व्यर्थ कार्यों पर खर्च होगा। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को उनके स्थान से हटाया जा सकता है। दूसरे स्थान पर कार्य करने को कहा जा सकता है। राजनीति में झूठा आरोप लगाकर पद से हटाया जा सकता है।आर्थिक स्थिति कमजोर होने से तनाव एवं चिंता बनी रहेगी।
तुला- कार्य क्षेत्र में व्यर्थ भाग दौड़ बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति अपमान का कारण बनेगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को दूर देश अथवा विदेश यात्रा पर जाना पड़ेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा। राजनीति में कोई विरोधी षड्यंत्र रच सकता है। व्यापार में आय एवं व्यय में सामान्यता रहेगी। स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। वर्चस्व स्थापित होगा। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के योग हैं।
वृश्चिक- दिन आपके लिए अधिकांश रूप से सकारात्मक रहेगा। पहले से रुके हुए कुछ कार्य बनने की संभावना रहेगी। शत्रुपक्ष के साथ प्रतिस्पर्धा की भावना से व्यवहार करेंगे। शिक्षा, आर्थिक, कृषि क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को लाभकारी संभावनाएं रहेंगी। नौकरी करने वाले लोगों को उन्नति लाभ होने के योग बनेंगे। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति के साथ लाभ होगा। विद्यार्थियों की अध्ययन में अभिरुचि बढ़ेगी। राजनीति में उच्च पद एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होने के योग हैं।
धनु- अध्ययन अध्यापन में रुचि रहेगी। निःसंतान लोगों को संतान से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में नौकर के सहयोग से विशेष लाभ होगा। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के योग बनेंगे। नौकरी में अधीनस्थ एवं उच्च अधिकारी से तालमेल बना कर रखें। लाभ होगा। भूमि के क्रय विक्रय से जुड़े लोगों को मित्रों के सहयोग से बड़ा धन लाभ हो सकता है। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा। राजनीति में किसी उच्च सदस्य व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सानिध्य मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में अत्यधिक भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। सामाजिक कार्य की कमान आपको मिल सकती है।
मकर- किसी जोखिमपूर्ण कार्य को करने में सफल होंगे। कार्य क्षेत्र में साहस एवं पराक्रम की सराहना होगी। नौकरी में किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। फोर्स से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग को शोध कार्यों में सफलता मिलेगी। कृषि कार्य में उपयोग होने वाली मशीन आदि के व्यापार से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता एवं सम्मान मिलेगा। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक यात्रा सफल होगी। निर्माण संबंधी कार्य गति पकड़ेगा।
कुंभ- दिन आपके लिए अधिक सकारात्मक होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में परिश्रम के अनुपात में लाभ होने की संभावना भी कम है। भाग दौड़ अधिक रहेगी। भावुकतावश कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा निर्णय न लें। अनावश्यक तर्क वितर्क आदि से बचें। अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें। समय नष्ट न करें। इसका पूरा सदुपयोग करें। इष्ट मित्रों के साथ साझेदारी के कार्य में सावधानी आवश्यक है। कोर्ट कचहरी के मामलों में धन खर्च हो सकता है। इस प्रकार की समस्याओं में बचने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। अधिक परिश्रम करने से लाभ होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है।
मीन- किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। उन्नति प्राप्त होगी। देव ब्राह्मणों में भक्ति बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य रुक जाएगा अथवा बिगड़ जाएगा। अत्यधिक पूंजी निवेश करने से पहले सोच विचार करें। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। राजनीति में विरोधी परास्त होंगे।किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: know in today's horoscope Whose business race will continue and in whose life a new ray of hope will arise

Post navigation

Previous Raod Accident : सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, सात सुमंदर पार हुई दुर्घटना
Next Rail Accident : नए रेलवे ट्रैक की टेस्टिंग के दौरान दो छात्राओं की चपेट में आने से हुई मौत, जानें कहां हुआ हादसा

संबंधित ख़बर

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

March 2, 2026
रायपुर : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

रायपुर : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन

February 10, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव

April 4, 2026
Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…
  • नेशनल न्यूज़

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…

March 24, 2026
“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा
  • छत्तीसगढ़

“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा

March 24, 2026
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.