Skip to content
May 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • धर्म-संस्कृति
  • ईश्वर की प्राप्ति के लिए श्री रामचरितमानस में चार घाट बताए गए हैं: मधुसूदनाचार्य
  • धर्म-संस्कृति

ईश्वर की प्राप्ति के लिए श्री रामचरितमानस में चार घाट बताए गए हैं: मधुसूदनाचार्य

Askcg News November 7, 2022

रायपुर। दूधाधारी मठ में आयोजित संगीतमय श्री राम कथा एवं भव्य सन्त सम्मेलन के द्वितीय दिवस श्रोताओं को श्रीरामचरितमानस की कथा का रसास्वादन कराते हुए श्रीधाम अयोध्या से पधारे हुए अनंतश्री विभूषित स्वामी मधुसूदनाचार्य महाराज ने कहा कि संसार में सनातन धर्मावलंबी जहां कहीं भी हैं वे पांच देवताओं का नित्य वंदन किया करते हैं, गणेश, गौरी, सूर्य, लक्ष्मी और नारायण इनके आराध्य हैं। सनातन का अर्थ ही है सदा रहने वाला, यह सृष्टि के प्रारंभ से लेकर अब तक हैं और भविष्य में भी रहेगें। आचार्य श्री ने कहा कि वेद शास्त्रों के द्वारा संसार में पांच महापाप बताए गए हैं जिसमें ब्रह्म हत्या, गौ हत्या, दूसरों की संपत्ति का अधिग्रहण एवं मद्यपान के साथ ही इन विकारों से युक्त व्यक्तियों की संगति भी महापाप की श्रेणी में आता है। जिस व्यक्ति के मन में यह बात आ गया कि- गुरु मनुष्य है, वह भी महापापी ही है। गुरु के प्रति मन में भगवान के भाव आते ही मनुष्य का चित्त शुद्ध हो जाता है। आचार्य श्री ने कहा कि श्री रामचरितमानस में ईश्वर की प्राप्ति के लिए चार घाट बताए गए हैं, पहला ज्ञान , दूसरा कर्म, तीसरा उपासना, चौथा भक्ति घाट। इन चारों ही माध्यम से हमें ईश्वर की प्राप्ति हो जाती है। ज्ञानी व्यक्ति अपने ज्ञान से, कर्मकांडी कर्मकांड से, योगी उपासना से और भक्त अपनी भगवत भक्ति से ईश्वर को प्राप्त करते हैं। उन्होंने लोगों को -आदत बुरी सुधार लो बस हो गया भजन। कोई तुम्हें बुरा कहे सुनकर करो छमा।। वाणी को तुम सुधार लो बस हो गया भजन।। गाकर खूब रिझाया। श्रीरामचरितमानस को कलयुग में कामधेनु और कल्पवृक्ष के समान बताते हुए कहा कि रामचरितमानस कोई ग्रंथ या पुस्तक नहीं है। यह तो साक्षात भगवान श्रीरामचंद्र का ही मूर्तिमान विग्रह है। राम कथा का रसपान करने के लिए मंच पर यजमान के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुन्दर दास महाराज पीठाधीश्वर दूधाधारी मठ रायपुर विराजित थे। इनके अतिरिक्त कथा श्रवण के लिए मठ के ट्रस्टी गण, संत महात्मा, विद्यार्थी एवं श्रद्धालु जन उपस्थित थे।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: Four Ghats have been mentioned in Shri Ramcharitmanas for the attainment of God: Madhusudanacharya

Post navigation

Previous यादव (ठेठवार) समाज महासभा के युवा 3 दिवसीय बस्तर समरसता भ्रमण पर, बारसूर के श्री गणेश का किया दर्शन
Next राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ का अखिल भारतीय अभ्यास वर्ग पहली बार रायपुर में, 3 दिन का होगा प्रशिक्षण 

संबंधित ख़बर

खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां
  • धर्म-संस्कृति

खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां

May 23, 2026
वक्ता मंच के ‘पक्षी मित्र अभियान’ का शुभारंभ, राहगीरों को बांटे गए निःशुल्क सकोरे
  • धर्म-संस्कृति

वक्ता मंच के ‘पक्षी मित्र अभियान’ का शुभारंभ, राहगीरों को बांटे गए निःशुल्क सकोरे

May 19, 2026
चित्रांशोत्सव 2026 का रायपुर में होगा भव्य आयोजन
  • धर्म-संस्कृति

चित्रांशोत्सव 2026 का रायपुर में होगा भव्य आयोजन

May 2, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 5.0 में CGBSE के मेधावी छात्रों को कलिंगा यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित
  • शिक्षा

टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 5.0 में CGBSE के मेधावी छात्रों को कलिंगा यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित

May 26, 2026
मुस्लिम बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग तत्पर
  • छत्तीसगढ़

मुस्लिम बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग तत्पर

May 26, 2026
खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां
  • धर्म-संस्कृति

खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां

May 23, 2026
आतंकवाद विरोधी दिवस पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
  • छत्तीसगढ़

आतंकवाद विरोधी दिवस पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

May 22, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.