Skip to content
April 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • धर्म-संस्कृति
  • किसको मिलेगा प्रोमोशन और किसे होगी पारिवारिक समस्या, जानिए आज के राशिफल में
  • धर्म-संस्कृति

किसको मिलेगा प्रोमोशन और किसे होगी पारिवारिक समस्या, जानिए आज के राशिफल में

Askcg News December 14, 2022

मेष- परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। यात्रा पर भी जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ- संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सुख में कमी आ सकती है। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी।

मिथुन- वाणी में मधुरता रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

कर्क- मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी संयत रहें। क्रोध से बचें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार की स्थिति पर ध्यान दें। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

कन्या- मन प्रसन्न रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव भी रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार का साथ रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

तुला- मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वस्त्रादि के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। घर-परिवार में वाद-विवाद से बचकर रहें।

वृश्चिक- वाणी में प्रभाव से वृद्धि होगी। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

धनु- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। संचित धन में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

मकर- मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी आत्मसंयत रहें। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार से धन लाभ में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सन्तान को कष्ट होगा।

कुंभ- भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धन की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। खर्च भी अधिक रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

मीन- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनःस्थिति हो सकती है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: know in today's horoscope Who will get promotion and who will have family problems

Post navigation

Previous Video: बाइक रैली के दौरान जाम में फंसी एम्बुलेंस को छात्र नेता विशाल ने दिखाया रास्ता
Next कौन होगा आत्मविश्वास से लबरेज और नौकरी के लिए किसे करना होगा संघर्ष, जानिए आज के राशिफल में

संबंधित ख़बर

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

March 2, 2026
रायपुर : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

रायपुर : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन

February 10, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव

April 4, 2026
Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…
  • नेशनल न्यूज़

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…

March 24, 2026
“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा
  • छत्तीसगढ़

“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा

March 24, 2026
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.