रायपुर। छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव गत दिवस राघवेंद्रराव सभा भवन, बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय पुस्तक मेला में सम्मिलित हुए। यह मेला छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा आयोजन समापन समारोह के मुख्य अतिथि संजय श्रीवास्तव ने पुस्तक मेले को “ज्ञान का उत्सव” बताते हुए कहा कि पुस्तक मेला केवल पुस्तकों की खरीद-फरोख्त का माध्यम नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कृति और साहित्य का एक जीवंत पर्व है। यह एक ऐसा मंच है जहाँ पाठक, लेखक, प्रकाशक और पुस्तक प्रेमी एक साथ आते हैं और साहित्यिक संवाद एवं विचारों के आदानदृप्रदान से वातावरण को समृद्ध बनाते हैं।कहा कि पुस्तकें विचारों के विस्तार, व्यक्तित्व निर्माण और सकारात्मक समाज निर्माण की आधारशिला हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर आयु वर्ग में पढ़ने की संस्कृति मजबूत होती है तथा समाज में ज्ञान, साहित्य और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है। साथ ही कार्यक्रम में बिलासपुर महापौर पूजा विधानी भी गरिमा में उपस्थित रही।
संजय श्रीवास्तव ने इस सराहनीय पहल में सहयोग देने वाले मेले के प्रायोजक क़ासीमुद्दीन एंड संस बुक डिपो, रायपुर को हृदय से साधुवाद प्रेषित किया और ऐसे आयोजनों को निरंतर बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।
