बीजापुर। जिले में हुए नक्सलियों के लगाए हुए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एक सीआरपीएफ जवान घायल हो गया है। ये घटना जिले के उसूर थाना क्षेत्र की है।
पुलिस के अनुसार, घायल की पहचान बिहार के दीपक पासवान के रूप में हुई है जो सीआरपीएफ के 168वीं बटालियन का जवान है। ये घटना उसूर थाना क्षेत्र के गलगम के पास तब हुई जब जवान सर्चिंग में निकले थे। इस घटना में घायल होने के बाद पासवान को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
