Skip to content
May 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • शिक्षा
  • मीडिया के विद्यार्थियों ने जानी जनसंपर्क विभाग की कार्यविधियां
  • शिक्षा

मीडिया के विद्यार्थियों ने जानी जनसंपर्क विभाग की कार्यविधियां

Askcg News December 15, 2022

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग के विद्यार्थियों ने बुधवार के दिन शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ संवाद का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने इस दौरान छत्तीसगढ़ संवाद के विभागीय कार्य प्रणालियों की बारीकियों के जाना व समझा। इसके अंतर्गत शासकीय जनसंपर्क विभाग के विभिन्न विभागों में की जाने वाली प्रकाशन, प्रसारण व विज्ञापन शाखा का दौरा विद्यार्थियों ने किया।

इस दौरान जनसंपर्क संवाद के राजेश श्रीवास ने जनसंपर्क एवं विज्ञापन अध्ययन विभाग के सभी विद्यार्थियों को संवाद कार्यालय में सरकारी जनसंपर्क विभाग के कार्यविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संवाद का भ्रमण करवाया और विभिन्न शाखा में होने वाली गतिविधियों का प्रायोगिक ज्ञान प्रस्तुत किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के विज्ञापन एवं जनसंपर्क अध्ययन विभाग के सभी विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ जनसंपर्क के संयुक्त निदेशक उमेश मिश्रा ने संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के औपचारिक बैठक कर विज्ञापन एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में विद्यार्थियों के रुझान एवं अनुभवों पर चर्चा की। साथ ही विभागीय कार्यों की बारीकियों को जनसंपर्क के विद्यार्थियों के साथ साझा किया व उनके मंगल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम में अतिरिक्त सीईओ सौमिल रंजन चौबे, उप निर्देशक हीरालाल देवांगन व पत्रकार देवेश तिवारी भी उपस्थित रहे। समस्त वरिष्ठ जनों ने विद्यार्थियों के संग जनसंपर्क तथा विज्ञापन के क्षेत्र की जानकारियों को साझा किया। विद्यार्थियों को जनसंपर्क में आगे आने और जनसंपर्क की गुणवत्ता को समझने के लिए प्रेरित किया। भ्रमण में विज्ञापन एवं जनसंपर्क अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.आशुतोष मंडावी, अतिथि व्याख्याता चैताली पांडे के संग बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: Media students came to know the procedures of Public Relations Department

Post navigation

Previous पेंशनर्स ने कलेक्टर सिन्हा से कर्मचारी और पेंशनर हित में चर्चा की
Next क्रोध किसके लिए होगा हानिकारक और किसे मिलेगा रुका हुआ धन, जानिए आज के राशिफल में

संबंधित ख़बर

रंग बिखेरो, खुशियां फैलाओ
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

रंग बिखेरो, खुशियां फैलाओ

March 5, 2026
Kalinga University के छात्र ने अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन पेनक सिल्ट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University के छात्र ने अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन पेनक सिल्ट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 

March 2, 2026
Kalinga University में “सस्टेनेबल फ्यूचर: कल्चर, सोसायटी एंड गवर्नेंस इन ट्रांजिशन” पर हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University में “सस्टेनेबल फ्यूचर: कल्चर, सोसायटी एंड गवर्नेंस इन ट्रांजिशन” पर हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी

February 22, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव

April 4, 2026
Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…
  • नेशनल न्यूज़

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…

March 24, 2026
“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा
  • छत्तीसगढ़

“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा

March 24, 2026
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.