रायपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर महादेव घाट स्थित बाबा हटकेश्वर नाथ महादेव मंदिर में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के द्वारा भगवान भोलेनाथ के सहस्रधारा अभिषेक एवं महाप्रसादी का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ।
वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी श्रावण मास में भगवान हटकेश्वर नाथ महादेव का विधिण्विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सहस्रधारा अभिषेक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन एवं पूजन कर दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया
इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पावन पर्व है। वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा की निरंतरता बनाये रखना सौभाग्य की बात है। बाबा हटकेश्वर नाथ महादेव से प्रार्थना है कि उनकी कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे और छत्तीसगढ़ निरंतर विकास एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े।
श्रीवास्तव ने कहा कि धार्मिक आयोजन केवल पूजाण्पाठ तक सीमित नहीं होते बल्कि ये हमारी सनातन संस्कृति परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम भी हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धार्मिक विरासत से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
सहस्रधारा अभिषेक के पश्चात भगवान भोलेनाथ की आरती की गई तथा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति श्री संजय श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बृजमोहन अग्रवाल, लोकसभा सांसद, राजेश मूणत, पूर्व मंत्री एवं रायपुर पश्चिम विधायक, सुनील सोनी, विधायक रायपुर दक्षिण, मीनल चौबे, महापौर रायपुर, सूर्यकांत राठौर, सभापति रायपुर नगर निगम, केदार गुप्ता, अध्यक्ष अपेक्स बैंक, रामप्रताप सिहं, अध्यक्ष छ.ग. भवन सन्निर्माण एवं श्रम कल्याण मंडल, मोना सेन, अध्यक्ष फिल्म विकास निगम, जितेन्द्र साहू, अध्यक्ष तेलघानी विकास बोर्ड, अमरजीत छाबड़ा, अध्यक्ष छ.ग. राज्य अल्पसंख्यक आयोग, रमेश ठाकुर, अकबर अली, पार्षदों में गोपेश साहू, गज्जू साहू, श्वेता विश्वकर्मा, अनामिका सिंह, स्वपनिल मिश्रा, अमर गिधवानी, महेन्द्र खोड़ियार, जितेन्द्र अग्रवाल, खेम सेन, नन्दू साहू, बजरंग खंडेलवाल, राजेश गुप्ता, सचिन सिंघल, सुधीर चौबे, अनुप खेलकर, मनोज खुड़िया, महेन्द्र औसरए, विकाश अग्रवाल, संजय सिंह, सोनू सलूजा, पिंकेश्वर साहू, सोहन जंघेल, मुनिया प्रजापति, प्रकाश मोरयानी, रूपक इजारदार, मोनू साहू, शिव सोनपिपरे, अमरजीत सिंह, दौलत साहू, आशिष गोयल, गणेश निर्मलकर, आरिफ बिंसरा उपस्थित रहे।
