Skip to content
May 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • नेशनल न्यूज़
  • पहले डुगडुगी पिटवाई, फिर 1 अरब 28 करोड़ की संपत्ति पर लगा दिया कुर्की का आदेश, जानिए कौन है वह माफिया
  • क्राइम
  • नेशनल न्यूज़

पहले डुगडुगी पिटवाई, फिर 1 अरब 28 करोड़ की संपत्ति पर लगा दिया कुर्की का आदेश, जानिए कौन है वह माफिया

Askcg News November 24, 2022

प्रयागराज। यूपी पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रयागराज के झूंसी स्थित हवेलिया में 1 अरब 28 करोड़ की अतीक अहमद और उसके रिश्तेदारों की बेनामी संपत्तियों को कुर्क कर दिया गया। माफिया के खिलाफ दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि अतीक अहमद ने अपराध से अर्जित धन से इन संपत्तियों को खरीदा था। खुद के साथ ही कुछ रिश्तेदारों के नाम इसे करवाया था।

बुधवार की दोपहर प्रयागराज शहर में धूमनगंज पुलिस कई थानों की फोर्स और पीएसी के जवानों के साथ हवेलिया पहुंची। डुगडुगी पिटवा कर कुर्की की मुनादी करवाई की। इसके बाद जमीन कुर्क करते हुए कुर्की संबंधित बोर्ड लगवाया गया।

धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश मौर्या ने बताया कि कुर्क की गई जमीन की कीमत एक अरब 28 करोड़ रुपये है। इस जमीन पर कुछ लोगों द्वारा चोरी-छिपे प्लाटिंग भी किया जा रहा था। बता दें कि इसके पहले माफिया अतीक अहमद की 500 करोड़ से अधिक बेनामी संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है। यह सभी कार्रवाई गैंगस्टर के तहत दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई थी।

अतीक अहमद पर 96 संगीन मामले दर्ज

माफिया अतीक अहमद के खिलाफ 96 संगीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। धूमनगंज पुलिस ने उस पर गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की है। काफी समय से माफिया अतीक की बेनामी संपत्तियों को कुर्क किया जा रहा है। कुछ दिन पहले धूमनगंज पुलिस को जानकारी मिली कि अतीक अहमद की झूंसी स्थित हवेलिया में भी कई एकड़ जमीन है। इस जमीन को उसने खुद और अपने कुछ रिश्तेदार के नाम करवाया है। राजस्व टीम के साथ पुलिस ने इसकी जानकारी जुटाई तो सूचना सही निकली। उसकी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजा गया। जमीन कुर्क करने की अनुमति मांगी गई। दो दिन पहले डीएम ने जमीन को कुर्क करने का आदेश दे दिया।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: First beaten up know who is that mafia then order of attachment was imposed on property worth 1 billion 28 crores

Post navigation

Previous डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, वाहन चालक की मौत
Next कैट सीजी चैप्टर ने भारत ई-मार्ट पोर्टल में व्यापारियों का कराया पंजीयन

संबंधित ख़बर

ऑपरेशन ‘निश्चय’ में बड़ी सफलता: कपड़ा फेरीवालों की आड़ में हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 12 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
  • क्राइम

ऑपरेशन ‘निश्चय’ में बड़ी सफलता: कपड़ा फेरीवालों की आड़ में हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 12 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

May 12, 2026
Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…
  • नेशनल न्यूज़

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…

March 24, 2026
किक-बॉक्सिंग में मुंबई का दबदबा
  • खेल जगत
  • नेशनल न्यूज़

किक-बॉक्सिंग में मुंबई का दबदबा

February 14, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां
  • धर्म-संस्कृति

खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां

May 23, 2026
आतंकवाद विरोधी दिवस पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
  • छत्तीसगढ़

आतंकवाद विरोधी दिवस पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

May 22, 2026
वक्ता मंच के ‘पक्षी मित्र अभियान’ का शुभारंभ, राहगीरों को बांटे गए निःशुल्क सकोरे
  • धर्म-संस्कृति

वक्ता मंच के ‘पक्षी मित्र अभियान’ का शुभारंभ, राहगीरों को बांटे गए निःशुल्क सकोरे

May 19, 2026
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • राजनीति

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना

May 17, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.