रायपुर। दिल्ली IAS अकादमी रायपुर के विद्यार्थियों ने सहायक संचालक उद्योग (ADI) परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर संस्थान और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
ज्ञात हो कि यह परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेशभर के अनेक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसके पश्चात 22 अगस्त को साक्षात्कार की प्रक्रिया सम्पन्न हुई और देर रात छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने परिणाम घोषित किए।
परिणामों में अकादमी की छात्रा सुश्री यामिनी ओगरे ने 23वाँ स्थान प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परचम लहराया। वहीं, अकादमी द्वारा आयोजित विशेष इंटरव्यू कार्यक्रम से तैयार हुए अन्य 8 विद्यार्थियों ने भी इस परीक्षा में सफलता हासिल की।
इस अवसर पर दिल्ली IAS अकादमी रायपुर के संचालक स्वतंत्र सिंह एवं उनकी पूरी टीम ने सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
