बिलासपुर। जिले के चिल्हाटी गांव में एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 4 साल का छोटा भाई पानी में गिर गया था। उसे बचाने के लिए 7 साल का बड़ा भाई भी तालाब में कूद गया, लेकिन दोनों की डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक घटना के समय बच्चों के पिता फोन पर व्यस्त थे। इसी दौरान छोटा बच्चा पानी में चला गया। बड़े भाई ने उसे बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी।
कुछ देर बाद दोनों बच्चों के डूबने की जानकारी सामने आई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर सावधानी जरूरी
यह हादसा छोटे बच्चों को जलस्रोतों के आसपास अकेला नहीं छोड़ने की जरूरत को भी सामने लाता है। बारिश के मौसम में तालाब, डबरी और अन्य जलभराव वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतना जरूरी है।
