Skip to content
July 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • नेशनल न्यूज़
  • गुजरात चुनाव: बहन ने भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई याद दिलाई तो रवींद्र जडेजा ने पत्नी के लिए किया रोड शो
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति

गुजरात चुनाव: बहन ने भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई याद दिलाई तो रवींद्र जडेजा ने पत्नी के लिए किया रोड शो

Askcg News November 28, 2022

जामनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। सभी दलों ने प्रचार में जोर लगा दिया है। यहां पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री तक ने अपनी ताकत झोंक दी है।

इसी बीच जामनगर की उत्तर सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस सीट पर भाजपा ने स्टार क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को प्रत्याशी बनाया है, इसलिए क्रिकेटर जडेजा रिवाबा के प्रचार में व्यस्त हैं। वहीं, दूसरी ओर जडेजा बहन नैना कांग्रेस के लिए प्रचार में जुटी हुई हैं। राजनीति के मैदान में दोनों एक-दूसरे के खिलाफ जमकर शब्द बाण चला रहे हैं। रविवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

रविवार को जामनगर शहर के बाजार में क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने अपनी पत्नी रिवाबा के लिए एक खुली एसयूवी से शानदार रोड़ शो किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से रिवाबा को वोट देने की अपील की। इससे कुछ घंटे पहले ही उनकी बहन नैना जडेजा भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई की याद दिलाती दिखीं। उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा के अधूरे रोजगार के वादे की याद दिलाई और कांग्रेस के उम्मीदवार बिपेंद्र सिंह जडेजा के लिए वोट मांगे।

 

कांग्रेस ने इन्हें बनाया है उम्मीदवार

बता दें कि जामनगर उत्तर सीट से कांग्रेस के टिकट के लिए नैना ने दावेदार के तौर पर पेश किया था। लेकिन कांग्रेस ने इस सीट से बीपेंद्र सिंह जडेजा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, स्टार क्रिकेटर की बड़ी बहन नैना अपनी पार्टी के लिए एक प्रमुख प्रचारक के रूप में उभर कर सामने आई हैं। वे खुलकर भाजपा से उम्मीदवार अपनी भाभी रिवाबा का विरोध कर रही हैं।

भाई-बहन का यह राजनीतिक विरोध लोगों के बीच बहस का मुद्दा बन गया है। नैना ने इस मुद्दे पर पहले ही अपना रूख स्पष्ट कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मेरी अपनी विचारधारा है और मैं उस पार्टी के साथ हूं, जिसकी मैं प्रशंसा करती हूं।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: Gujarat Election: Brother Ravindra Jadeja did a roadshow for his wife when sister reminded of rising inflation in BJP government

Post navigation

Previous शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
Next भारत जोड़ो: इंदौर के बड़ा गणपति चौराहा से राहुल गांधी ने शुरू की यात्रा

संबंधित ख़बर

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • राजनीति

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना

May 17, 2026
Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…
  • नेशनल न्यूज़

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…

March 24, 2026
प्रेम प्रकाश मध्यानी बने शहर जिला कार्यकारिणी सदस्य, सीएम से मिले 
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

प्रेम प्रकाश मध्यानी बने शहर जिला कार्यकारिणी सदस्य, सीएम से मिले 

March 11, 2026

Ad

Ad

ad

ad

Ad

Ad

You may have missed

ऐश्वर्या ग्रेटर सोसायटी में रक्तदान और स्वास्थ शिविर का आयोजन
  • छत्तीसगढ़

ऐश्वर्या ग्रेटर सोसायटी में रक्तदान और स्वास्थ शिविर का आयोजन

July 4, 2026
छत्तीसगढ़ में भी लागू हो ग्रेन एटीएम योजना : संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भी लागू हो ग्रेन एटीएम योजना : संजय श्रीवास्तव

July 4, 2026
रायपुर में 7 से 9 अगस्त तक लगेगा मेगा स्पाइन एवं ऑर्थाेपेडिक सर्जरी कैंप, 50 मरीजों की होगी निशुल्क सर्जरी
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में 7 से 9 अगस्त तक लगेगा मेगा स्पाइन एवं ऑर्थाेपेडिक सर्जरी कैंप, 50 मरीजों की होगी निशुल्क सर्जरी

July 4, 2026
रायपुर में 4-5 जुलाई को होगा CIIC 2026: दुनिया के नामचीन कार्डियोलॉजिस्ट साझा करेंगे आधुनिक हृदय उपचार की तकनीकें
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में 4-5 जुलाई को होगा CIIC 2026: दुनिया के नामचीन कार्डियोलॉजिस्ट साझा करेंगे आधुनिक हृदय उपचार की तकनीकें

July 3, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.