Skip to content
May 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • चाहे कुछ भी हो विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम, इन 5 राज्यों में लोगों को मिलेगा सस्ता सिलेंडर
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़

चाहे कुछ भी हो विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम, इन 5 राज्यों में लोगों को मिलेगा सस्ता सिलेंडर

Askcg News November 26, 2023

 

रायपुर । छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में रसोई गैस सिलिंडर के दाम पर पार्टियों ने जमकर दांव खेला है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सिलिंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी देने, भाजपा ने 500 रुपये में हर गरीब परिवार को सिलिंडर देने की घोषणा की है।

 

मध्य प्रदेश में भाजपा ने 450 रुपये में तो कांग्रेस ने 500 रुपये में सिलिंडर देने और राजस्थान में कांग्रेस ने गरीब महिलाओं को 400 रुपये में गैस सिलिंडर देने की घोषणा की है। तेलंगाना और मिजोरम में भी कांग्रेस-भाजपा समेत तीसरे मोर्चे ने कम कीमत पर सिलिंडर देने का वादा किया है। यानी सरकार किसी की भी बने, लोगों को सस्ता सिलिंडर मिलने की पूरी उम्मीद है।

 

सस्ते सिलिंडर पर सियासत : भूपेश ने उठाए सवाल

इधर, छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी के सस्ते सिलिंडर को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रश्न उठा दिया है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री तो पूरे देश का होता है, फिर वह राज्यों की जनता के साथ भेदभाव केसे कर सकता है। खैर, मोदी की गलत नीतियों के कारण देशवासी महंगाई से त्रस्त हैं, यह तो उन्होंने स्वयं स्वीकार कर लिया है।

अगर मोदी की गारंटी है तो पूरे देश में 450 रुपये में सिलिंडर दे दीजिए। जनता को केंद्र सरकार के प्रकोप से कुछ राहत मिलेगी। भूपेश के प्रश्न पर भाजपा नेता व रायपुर सांसद सुनील सोनी ने जवाब दिया है। उनका कहना है कि ये मोदी की गारंटी है और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही गरीब वर्ग के परिवारों को सस्ता सिलिंडर मिलेगा।

 

बनेगा लोकसभा चुनाव में भी मुद्दा

राजनीतिक प्रेक्षकों के अनुसार चुनावी राज्यों में महंगे गैस सिलिंडर से निकलने वाली आंच का प्रभाव लोकसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है। कांग्रेस इसे लोकसभा में भी चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी में है। हालांकि केंद्र की मोदी सरकार ने सिलिंडर के दामों को लेकर पहले ही बड़ा निर्णय ले लिया है। पांच राज्यों में चुनाव के पहले ही केंद्र सरकार ने 29 अगस्त को इसी साल गैस सिलिंडर के दाम 200 रुपये सस्ता किए थे।

 

देश में उज्ज्वला गैस के 75 लाख नए कनेक्शन देने का भी निर्णय लिया है। देश के पांच राज्यों में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनावी प्रक्रिया के बाद तीन दिसंबर को नई सरकार की दिशा-दशा तय हो जाएगी। इसके बाद सत्ता में आने वाली पार्टियों ने अगर अपनी घोषणाओं पर अमल किया तो सस्ता सिलिंडर मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

 

जानें सस्ते सिलिंडर के लिए क्या है पार्टियों की घोषणाएं

 

छत्तीसगढ़ इन्हें मिलेगा सस्ता सिलिंडर:

प्रदेश में कांग्रेस ने महिलाओं के खातों में गैस सिलिंडर में 500 रुपये की सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। यानी गैस सिलिंडर की कीमत अगर 1000 रुपये होगी तो उसमें 500 रुपये कांग्रेस सब्सिडी देगी। जबकि भाजपा ने 500 रुपये में हर गरीब परिवार को सस्ता गैस सिलिंडर देने का वादा किया है। यानी भाजपा केवल गरीबों को यह सुविधा देगी।

 

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में भाजपा ने 450 रुपये और कांग्रेस ने 500 रुपये में गैस सिलिंडर देने का वादा किया है। यानी यहां भाजपा का सिलिंडर कांग्रेस की तुलना में 50 रुपये सस्ता है।

 

तेलंगाना

बीआरएस 400, कांग्रेस 500 और भाजपा देगी मुफ्त: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां भारत ऱाष्ट्रीय समिति (बीआरएस) ने 400 रुपये, कांग्रेस ने 500 रुपये और भाजपा ने उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारियों को साल में चार मुफ्त सिलिंडर देने की घोषणा की है।

 

राजस्थान

राजस्थान में कांग्रेस गरीब महिलाओं को गैस सिलिंडर 400 रुपये में देने की बात कह रही है तो भाजपा गरीब महिलाओं को 450 रुपये में सिलिंडर देने की घोषणा की है।

 

मिजोरम

मिजोरम में कांग्रेस ने 750 रुपये में सिलिंडर देने वादा किया है, जबकि भाजपा ने भी सस्ते सिलिंडर देने की बात कही है।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: people will get cheap cylinders in these 5 states. Whatever may be the results of Assembly elections 2023

Post navigation

Previous किन पर पड़ेंगे विपक्षी भारी और कौन होगा सम्मानित, जानिए आज के राशिफल में
Next हमारे सामने एआई के नैतिक इस्तेमाल को लेकर मौलिक प्रश्न हैं: सीजेआई

संबंधित ख़बर

आतंकवाद विरोधी दिवस पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
  • छत्तीसगढ़

आतंकवाद विरोधी दिवस पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

May 22, 2026
Breaking: 14 महीने बाद छत्तीसगढ़ को मिला पूर्णकालिक डीजीपी, अरुण देव गौतम की नियुक्ति
  • छत्तीसगढ़

Breaking: 14 महीने बाद छत्तीसगढ़ को मिला पूर्णकालिक डीजीपी, अरुण देव गौतम की नियुक्ति

May 16, 2026
प्रथम प्रतिष्ठा कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की दो छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

प्रथम प्रतिष्ठा कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की दो छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

May 4, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां
  • धर्म-संस्कृति

खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां

May 23, 2026
आतंकवाद विरोधी दिवस पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
  • छत्तीसगढ़

आतंकवाद विरोधी दिवस पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

May 22, 2026
वक्ता मंच के ‘पक्षी मित्र अभियान’ का शुभारंभ, राहगीरों को बांटे गए निःशुल्क सकोरे
  • धर्म-संस्कृति

वक्ता मंच के ‘पक्षी मित्र अभियान’ का शुभारंभ, राहगीरों को बांटे गए निःशुल्क सकोरे

May 19, 2026
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • राजनीति

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना

May 17, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.