Skip to content
June 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • कौन सुनेगा खुशखबरी और किसे मिलेगी कानूनी मामलों में राहत, जानिए आज के राशिफल में
  • छत्तीसगढ़

कौन सुनेगा खुशखबरी और किसे मिलेगी कानूनी मामलों में राहत, जानिए आज के राशिफल में

Askcg News November 21, 2023

मेष: आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। महत्वपूर्ण कामों में आपको धैर्य दिखाना होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं में आप लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। किसी अजनबी पर यदि आपने भरोसा किया, तो वह आपका कोई भारी नुकसान करवा सकता है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीद फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो उसमें आपको सावधान रहकर आगे बढ़ना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृषभ: व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन साझेदारी में आप कोई डील्स यदि फाइनल करें, तो उसमें अपनी बात अवश्य रखें। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आप आवश्यक कार्य पर आप पूरा जोर देंगे। मित्रों के साथ संबंधों में घनिष्ठता आएगी और किसी को बिना मांगे कोई सलाह ना दें।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए डेली रूटीन को बनाए रखने के लिए रहेगा, उसमें बदलाव न करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई आवश्यक सूचना सुनने को प्राप्त होगी और आप अपनी मेहनत व लगन से कार्य क्षेत्र में एक अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य रहेंगे। लेनदेन के मामलों में आप स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो बाद में आपका कोई नुकसान हो सकता है।

कर्क: आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से लिए निर्णय लेने के लिए अच्छा रहने वाला है। कला व कौशल में सुधार आएगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने कामों को कल पर ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। किसी निवेश में धन लगाने के लिए यदि आप सोच रहे थे, तो बहुत ही सोच विचारकर करें और आपके आवश्यक कामों में तेजी आएगी।

सिंह: आज का दिन आपके लिए भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति के लिए रहेगा। आप किसी से तर्क वितर्क में ना पड़े। परिजनों की सीख और सलाह आपके काम आएगी। अत्यधिक तले भूने भोजन से परहेज रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। आपको किसी नए काम में बहुत ही सोच विचारकर अपना धन लगाना होगा, नहीं तो उससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा किया था, तो आपको उसे पूरा करना होगा।

कन्या: आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं लाना है, नहीं तो इससे आपका बेवजह की लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है। आप अपने मन को कुछ ऐसे कामों में लगाएं, जिससे लोगों का भला हो। आप कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिलने से प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

तुला: आज का दिन आपके जीवन स्तर में सुधार लेकर आने वाला है। बैंकिंग कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। घर परिवार में कोई ऐसी बात हो सकती है, जिससे कि आपका मन परेशान होगा, लेकिन फिर भी आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे। आपको अपने माता जी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। यदि आप अपने किसी काम में आ रही समस्या को लेकर परेशान थे, तो वह पूरी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपके उल्लेखनीय प्रयासों में वृद्धि होगी और राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके अच्छे कार्यों से जाना जाएगा। उनकी छवि और निखरेगी। रचनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी। नौकरी के साथ-साथ आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की भी कोशिश कर सकते हैं, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी।

धनु: आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपना कोई काम कार्यक्षेत्र में किसी के भरोसे ना छोड़ें, नहीं तो उसके लिए आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। आपको छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य आपकी आदतों से परेशान रहेंगे।

मकर: आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़ें, तभी उन्हें सफलता मिलेगी। आपका मन आज भगवान की भक्ति में लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। कानूनी मामले में आपको अपनी आंखें और कान खुले रखने होंगे और किसी सहयोगी से मदद लेनी पड़ सकती है। आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, जिससे आप किसी भी कार्य को आसानी से कर पाएंगे और उसमें सफल भी अवश्य होंगे। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपको नुकसान दे सकता है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

मीन: आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी कुछ नई योजनाओं को गति मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छे कामों को करेंगे। आपके साहस पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप पिताजी की बिना मर्जी के कोई काम कर सकते हैं, जिससे वह आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी से आप संतान को लेकर कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: know in today's horoscope Who will hear the good news and who will get relief in legal matters

Post navigation

Previous सिरदर्द का घर पर कैसे करें इलाज, जानिए कैसे पाएं छुटकारा
Next वर्ल्ड कप के बाद आपके शहर में एक बार फिर भिड़ेगी टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया

संबंधित ख़बर

Rotary Club ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब के चार्टर का किया विमोचन
  • छत्तीसगढ़

Rotary Club ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब के चार्टर का किया विमोचन

June 23, 2026
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : संजय श्रीवास्तव

June 23, 2026
Kalinga University में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 23, 2026

Ad

ad

ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

Rotary Club ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब के चार्टर का किया विमोचन
  • छत्तीसगढ़

Rotary Club ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब के चार्टर का किया विमोचन

June 23, 2026
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : संजय श्रीवास्तव

June 23, 2026
Kalinga University में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 23, 2026
Kalinga University में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.