सीजी बोर्ड में पारुल गजेंद्र ने 89.6% के साथ हासिल किया प्रथम स्थान, आईसीएसई बोर्ड में पल्लवी तिवारी रहीं अव्वल
रायपुर। शहर के प्रथम प्रतिष्ठा कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की दो छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्राओं की इस उपलब्धि से संस्थान में हर्ष का माहौल है।
वर्धमान स्कूल से अध्ययनरत और प्रथम प्रतिष्ठा कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की छात्रा पारुल गजेंद्र ने छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। पारुल की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि शिक्षकों और सहपाठियों को भी गौरवान्वित किया है।
वहीं, सालेम स्कूल की छात्रा और प्रथम प्रतिष्ठा कंप्यूटर इंस्टीट्यूट से जुड़ी पल्लवी तिवारी ने आईसीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 83 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पल्लवी की इस उपलब्धि पर संस्थान में उत्साह का वातावरण है।
संस्थान प्रबंधन ने दोनों छात्राओं को उनकी शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही, इस उपलब्धि का श्रेय छात्राओं की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।
