अंबिकापुर। बतौली क्षेत्र के ग्राम अरगोती में 14 नवंबर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर पर पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दिन पति-पत्नी गांव के नहर में नहाने के लिए गए थे और इस बीच दोनों में विवाद हुए। आक्रोश में आकर पति ने पत्नी के सिर पर पत्थर से वार किया और देखते ही देखते वह बहोश होकर गिर पड़ी, जिसे इलाज के लिए बतौली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, महिला का पति फरार हो गया और 17 नवंबर को वह वोट देने अपने गांव पहुंचा था, जिस मतदान केंद्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सोमार साय निवासी ग्राम कदनई गुड़गुड़ झरिया का अपनी पत्नी कांति के साथ नहर किनारे किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसने पत्थर से पत्नी के सिर पर वार कर दिया और वह घायल हो गई, उसे बतौली अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
