Skip to content
July 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • स्थिर रहेगा दो दिनों का मौसम का मिजाज, आपके शहर की क्या है स्थिति देखिए…
  • छत्तीसगढ़

स्थिर रहेगा दो दिनों का मौसम का मिजाज, आपके शहर की क्या है स्थिति देखिए…

Askcg News November 27, 2023

रायपुर। प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड दिसंबर के पहले सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। दो दिन न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवा से सरगुजा संभाग में पिछले एक हफ्ते से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अंबिकापुर में रविवार को इस सीजन में पहली बार पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट और बलरामपुर जिले के सामरी पाट इलाके में भी ठंड के तीखे तेवर हैं। लोगों को ठंड से राहत पाने अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना जताई है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दो दिनों में न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। नवंबर बीतने को है और अच्छी ठंड शुरू नहीं हो सकी है। ग्रामीण क्षेत्रों और आउटर में ही ठंड का प्रभाव ज्यादा है।

विज्ञानियों ने रायपुर में सोमवार की सुबह कुहासा रहने तथा बाद में आकाश साफ रहने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात एवं उत्तरी छत्तीसगढ़ में 27 व 28 नवंबर को आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि हवा की दिशा पूर्ववर्ती बनी रहेगी और नमी की मात्रा बढ़ेगी।

रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस

प्रदेशभर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। रायपुर में न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं, दुर्ग का अधिकतम तापमान 31.2 तथा न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम का मिजाज आने वाले दो दिन ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: see what is the situation in your city... The weather pattern will remain stable for two days

Post navigation

Previous रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी को डेढ़ दर्जन वाहनों को नक्सलियों ने कर दिया राख, क्यों किया ऐसा पढ़िए पूरी खबर…
Next जंगल में गाय चराती महिलाओं पर ऐसे जानवर ने किया हमला जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते, पढ़िए पूरी खबर 

संबंधित ख़बर

ऐश्वर्या ग्रेटर सोसायटी में रक्तदान और स्वास्थ शिविर का आयोजन
  • छत्तीसगढ़

ऐश्वर्या ग्रेटर सोसायटी में रक्तदान और स्वास्थ शिविर का आयोजन

July 4, 2026
छत्तीसगढ़ में भी लागू हो ग्रेन एटीएम योजना : संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भी लागू हो ग्रेन एटीएम योजना : संजय श्रीवास्तव

July 4, 2026
रायपुर में 7 से 9 अगस्त तक लगेगा मेगा स्पाइन एवं ऑर्थाेपेडिक सर्जरी कैंप, 50 मरीजों की होगी निशुल्क सर्जरी
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में 7 से 9 अगस्त तक लगेगा मेगा स्पाइन एवं ऑर्थाेपेडिक सर्जरी कैंप, 50 मरीजों की होगी निशुल्क सर्जरी

July 4, 2026

Ad

Ad

ad

ad

Ad

Ad

You may have missed

रायपुर में 4-5 जुलाई को होगा CIIC 2026: दुनिया के नामचीन कार्डियोलॉजिस्ट साझा करेंगे आधुनिक हृदय उपचार की तकनीकें
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में 4-5 जुलाई को होगा CIIC 2026: दुनिया के नामचीन कार्डियोलॉजिस्ट साझा करेंगे आधुनिक हृदय उपचार की तकनीकें

July 3, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.