Skip to content
August 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • भदोही से बटवाही पहुंची कालीन बनाने की कला, गौठान में महिलाएं बुन रही आकर्षक डिजाईन, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया हौसला
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भदोही से बटवाही पहुंची कालीन बनाने की कला, गौठान में महिलाएं बुन रही आकर्षक डिजाईन, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया हौसला

Askcg News May 12, 2022

रायपुर। गलीचे (कालीन) के लिए प्रसिद्ध उत्तरप्रदेश के भदोही की तरह अब सरगुजा जिले के बटवाही गौठान में भी महिलाएं कालीन तैयार कर रही है। महिलाओं को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा कालीन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है और अब वो अलग-अलग साईज और डिज़ाइन की आकर्षक कालीन अपने हाथों से तैयार कर रही है।

भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लुंड्रा विधानसभा के बटवाही गौठान में जब इन महिलाओं से मिले तो कालीन की डिजाइन देखकर उनकी प्रशंसा किये बिना रह नहीं पाए। मुख्यमंत्री ने कालीन बुनाई करने वाली महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बहुत सुंदर कालीन आपमन बनावत हव।

 

 

गौरतलब है कि इन महिलाओं को हस्तशिल्प विकास बोर्ड के माध्यम से प्रशिक्षण मिला है और बोर्ड द्वारा ही उन्हें कच्चा माल उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने लूम में बैठकर महिलाओं के साथ फोटो खिंचवाई और महिलाओं का हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री बघेल को महिलाओं ने बताया कि सरगुजा जिले के मैनपाट, लुंड्रा और सीतापुर में महिला समूह द्वारा तैयार 70 नग कालीन देश की प्रतिष्ठित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी को भेजा गया है। सरगुजा के आसपास के इन क्षेत्रों में कालीन उद्योग में असीम संभावनाएं है क्योंकि यहां जनजाति परिवारों का इस पेशे से भावनात्मक जुड़ाव है।

 

दरअसल मैनपाट में आये तिब्बती शरणार्थी द्वारा सबसे पहले कालीन बनाने का काम शुरू किया गया था। मैनपाट, सीतापुर और लुंड्रा सहित आसपास के इलाकों में रहने वाले आदिवासी लोगों ने तिब्बती शरणार्थियों से कालीन बुनने का काम सीखा है। बाद में जब कालीन का काम कम होने लगा तो यहां के लोग कालीन बुनकरी काम के लिए भदोही जाने लगे, लेकिन अब छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के सहयोग से यहां कालीन बुनाई का काम फिर से पुनर्जीवित हो गया है, जिसके चलते स्थानीय कालीन बुनकरों को अब भदोही जाने की जरूरत नहीं है।

 

प्रशिक्षित महिलाओं को अब स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने लगा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस क्षेत्र में कालीन बुनाई को विस्तारित करने की योजना कर तेजी से काम किया जा रहा है। महिलाओं को घरों में लूम लगाकर दिया जाएगा जिससे वह अपने घरेलू काम-काज निपटाने के बाद खाली समय में कालीन बुनाई कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सके। फिलहाल महिलाएं कालीन बुनाई से प्रतिदिन लगभग 250 रुपये की आय कर रही है। मुख्यमंत्री बघेल ने कालीन बुनाई में उपयोग आने वाला ऊन का गोला बनाने वाली महिलाओं से मुलाकात की और उनके काम के बारे भी जाना। इस मौके पर मुख्यमंत्री को गौठान प्रबंधन समिति द्वारा उपहार स्वरूप कालीन भेंट किया गया।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: Chief Minister encouraged The art of making carpets reached Batwahi from Bhadohi women weaving attractive designs in Gothan

Post navigation

Previous जेके इंडिया यूनिवर्स 2022…. मिसेस तनु जैन, मिसेस रूपेंद्र कौर, मिस रुक्मणि और मनीष जेठानी रहे विजेता
Next पं. रविशंकर विवि के मेरिट लिस्ट में मैक के 8 छात्र टॉप टेन पर

संबंधित ख़बर

ब्राइट फाउंडेशन के सहयोग से बालाजी मेडिकल कॉलेज को पहला देहदान
  • छत्तीसगढ़

ब्राइट फाउंडेशन के सहयोग से बालाजी मेडिकल कॉलेज को पहला देहदान

August 3, 2026
26वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित होंगे राजेश गनोदवाले
  • छत्तीसगढ़

26वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित होंगे राजेश गनोदवाले

August 1, 2026
ग्राम पंचायत तुलसी में करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान एवं अनियमितताओं की शिकायत, तत्काल जांच व अवैध कब्जा हटाने की मांग
  • छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत तुलसी में करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान एवं अनियमितताओं की शिकायत, तत्काल जांच व अवैध कब्जा हटाने की मांग

July 31, 2026

Ad

Ad

ad

ad

Ad

Ad

You may have missed

ब्राइट फाउंडेशन के सहयोग से बालाजी मेडिकल कॉलेज को पहला देहदान
  • छत्तीसगढ़

ब्राइट फाउंडेशन के सहयोग से बालाजी मेडिकल कॉलेज को पहला देहदान

August 3, 2026
26वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित होंगे राजेश गनोदवाले
  • छत्तीसगढ़

26वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित होंगे राजेश गनोदवाले

August 1, 2026
ग्राम पंचायत तुलसी में करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान एवं अनियमितताओं की शिकायत, तत्काल जांच व अवैध कब्जा हटाने की मांग
  • छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत तुलसी में करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान एवं अनियमितताओं की शिकायत, तत्काल जांच व अवैध कब्जा हटाने की मांग

July 31, 2026
वैश्विक सहभागिता और उत्कृष्ट शोध के साथ कलिंगा विश्वविद्यालय में IEEE KalingaConf 2026 का सफल समापन
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

वैश्विक सहभागिता और उत्कृष्ट शोध के साथ कलिंगा विश्वविद्यालय में IEEE KalingaConf 2026 का सफल समापन

July 29, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.