रायपुर। शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 अंतर्गत न्यू शांतिनगर में रविवार को प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। खुले मैदान में पेड़ की छांव तले आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता एवं छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री विभिन्न समसामयिक विषयों और आमजन से जुड़ी प्रेरक बातों को साझा करते हैं। यह अपने आप में एक अनूठी पहल है, जिसमें देश का सर्वोच्च नेतृत्व सीधे नागरिकों से संवाद करता है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित किया जाता है।
इस अवसर पर पार्षद राजेश गुप्ता, पार्षद संतोष साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर, महामंत्री सुधीर चौबे, हरिवंश वर्मा, पूर्व पार्षद संजय कश्यप, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना सेन सहित विकास अग्रवाल, शिव सोनी, आकाश बलानी, गुड्डू वर्मा, रामदास मानिकपुरी, वीरमनी चौबे, सुरजीत छाबड़ा, श्यामू यादव, गायत्री चंद्राकर, इंद्र जैन, ओम राठौड़, अश्विन प्रभाकर, राधेश्याम बाघ, दिलीप धनकर, इंद्र नायक, शब्बीर खान, प्रकाश बघेल और मुन्ना भद्र सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
