Skip to content
March 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • ज्यादा सोचने और खुद को दूसरों से तुलना करने वाले हो सकते है गंभीर बीमारियों के शिकार, क्या आप उनमें से एक तो नहीं
  • छत्तीसगढ़

ज्यादा सोचने और खुद को दूसरों से तुलना करने वाले हो सकते है गंभीर बीमारियों के शिकार, क्या आप उनमें से एक तो नहीं

Askcg November 25, 2023 1 min read

कुछ लोग हर बात पर ज्यादा सोचते हैं। दूसरों की तुलना ऐसे लोगों का दिमाग कभी शांत नहीं रहता और हमेशा सोच-विचार में लगा रहता है। पर ये आदत सेहत के लिए सही नहीं है। क्योंकि जब आप सोचते हैं तो दिमाग लगातार एक प्रकार के प्रेशर में रहता है जिसका असर शरीर के बाकी अंगों और हार्माेनल हेल्थ पर भी होता है। इसके अलावा ये स्ट्रेस देता है, आपको सही से भूख-प्यास नहीं लगती है और कई बार ये आपकी नींद को भी प्रभावित करता है। ऐसे में इन तमाम गतिविधियों के बीच शरीर बीमार पड़ने लगता है और ये गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है।

हाई बीपी की समस्या

ज्यादा सोचना आपको हाई बीपी का शिकार बना सकता है। तनाव में रहने पर शरीर से हार्माेन का प्रोडक्शन बढ़ता है। ये हार्माेन दिल की धड़कन तेज कर देते हैं और ब्लड वेसेल्स संकीर्ण हो जाती हैं। ये क्रियाएं कुछ समय के लिए बीपी बढ़ा देती हैं। दरअल, तनाव शरीर में एड्रेनालाईन और कोर्टिसोल जैसे हार्माेन का उत्पादन बढ़ा सकता है जिससे आप समय के साथ हाई बीपी के मरीज बन सकते हैं।

नींद से जुड़ी बीमारियां

ज्यादा सोचने से आपको नींद से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। इससे होता ये है कि विचार आपके ब्रेन को रेस्ट मोड में नहीं जाने देते। लगातार दिमाग में आते-जाते विचार आपको परेशान करते हैं और नींद के हार्माेन्स को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा ये नींद के चक्र यानी स्लीप साइकिल को भी प्रभावित करता है जिससे आपको इनसोम्निया और स्लीप एप्निया की बीमारी हो सकती है।

डिप्रेशन

डिप्रेशन एक ऐसी बीमारी है जो कि ज्यादा सोचने से ही शुरू होती है। दरअसल, ज्यादा सोचना आपके ब्रेन के अंदर की गतिविधियों को सुस्त करने के साथ इसकी सोचने की क्षमता को प्रभावित करता है। इसके अलावा ये दुख बढ़ाता है और अकेला करता है। ये सोच और गहराती जाती है और फिर आप डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं।

एंग्जायटी और पर्सनैलिटी डिसऑर्डर

एंग्जायटी और पर्सनैलिटी डिसऑर्डर ज्यादा सोचने की बीमारी से जुड़ी हुई हो सकती है। दरअसल, जब भी आप ज्यादा सोचते हैं इससे आपको डर लगता है और घबराहट होती है। भविष्य की चीजों के लिए आप परेशान रह सकते हैं। ये जब गंभीर रूप लेने लगता है तो आपके आज को भी प्रभावित करता है और आप किसी गंभीर पर्सनैलिटी डिसऑर्डर के शिकार हो सकते हैं। तो, इस आदत में सुधार लाएं और ज्यादा सोचना बंद कर दें।

(ये लेख सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

About The Author

Askcg

See author's posts

Tags: aren't you one of them? People who think too much and compare themselves with others can become victims of serious diseases

Continue Reading

Previous: ठगी करने विधवाओं को चुना, कैसे लिया झांसे में पढ़िए पूरी खबर…
Next: रिश्ते हुए तार-तार, देवर ने भाभी के साथ किया ऐसा कुकृत्य कि सुनने वाला हो जाए शर्मसार

संबंधित ख़बर

रंग बिखेरो, खुशियां फैलाओ
1 min read
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

रंग बिखेरो, खुशियां फैलाओ

March 5, 2026
Kalinga University के छात्र ने अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन पेनक सिल्ट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 
1 min read
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University के छात्र ने अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन पेनक सिल्ट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 

March 2, 2026
वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी में चेतन भारती बने महामूर्ख
1 min read
  • छत्तीसगढ़

वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी में चेतन भारती बने महामूर्ख

March 2, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

रंग बिखेरो, खुशियां फैलाओ
1 min read
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

रंग बिखेरो, खुशियां फैलाओ

March 5, 2026
Kalinga University के छात्र ने अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन पेनक सिल्ट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University के छात्र ने अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन पेनक सिल्ट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 

March 2, 2026
वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी में चेतन भारती बने महामूर्ख
  • छत्तीसगढ़

वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी में चेतन भारती बने महामूर्ख

March 2, 2026
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

March 2, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.