सिद्धांत शर्मा समेत कई चैप्टर अध्यक्षों की सक्रिय भागीदारी, क्षेत्रीय कार्यों की हुई समीक्षा
भुवनेश्वर। (ASKCG) इंडियन सोसाइटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स (ISHRAE) की पहली क्षेत्रीय चैप्टर कॉन्फ्रेंस का आयोजन भव्य तरीके से भुवनेश्वर में किया गया। दो दिवसीय इस सम्मेलन में दिल्ली हेडक्वार्टर से सिद्धांत शर्मा ने विशेष भागीदारी निभाई। इस दौरान क्षेत्रीय चैप्टरों के कार्यों की व्यापक समीक्षा की गई और आगे की कार्ययोजनाओं पर मंथन हुआ।
सम्मेलन की अध्यक्षता ईस्ट रीजन के रीजनल डायरेक्टर अमरेन्द्र गोस्वामी ने की। उन्होंने ईस्ट रीजन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए भविष्य की योजनाओं का विस्तृत रोडमैप साझा किया। गोस्वामी ने कहा कि यह सम्मेलन चैप्टरों के बीच समन्वय और सहयोग को नई दिशा देने का कार्य करेगा।
दिल्ली से केके मित्रा की उपस्थिति में भुवनेश्वर चैप्टर ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान रांची चैप्टर के प्रेसिडेंट राकेश रोशन, गुवाहाटी चैप्टर के अध्यक्ष नयनमणि शर्मा, भुवनेश्वर चैप्टर के प्रेसिडेंट सचिंद्र कुमार राउत और कोलकाता पैरेंट चैप्टर के प्रेसिडेंट श्यामल बर्मन जैसे वरिष्ठ प्रतिनिधि मौजूद रहे।
रायपुर से कोर कमेटी के सदस्य सिद्धार्थ जैन ने अपने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रस्तुति दी। उनकी रिपोर्ट ने अन्य चैप्टरों को बेहतर योजना निर्माण के लिए प्रेरित किया।
सम्मेलन में सभी ज़ोनल चेयर्स की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बना दिया। उन्होंने अपने-अपने चैप्टर की गतिविधियों को साझा करते हुए समन्वय और नवाचार पर जोर दिया। इस सम्मेलन ने न केवल क्षेत्रीय संवाद को मजबूती दी, बल्कि भविष्य की योजनाओं के लिए एक ठोस आधार भी तैयार किया।
