Skip to content
June 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • धर्म-संस्कृति
  • किसके जीवन में आएगी प्रसन्नता और किसे है धैर्यशील होने की जरूरत, पढ़िए आज के राशिफल में
  • धर्म-संस्कृति

किसके जीवन में आएगी प्रसन्नता और किसे है धैर्यशील होने की जरूरत, पढ़िए आज के राशिफल में

Askcg News December 7, 2022

मेष- वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु मन परेशान भी रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकती है। अचानक धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। परिवार की समस्याओं में अभी कमी नहीं आएगी। भाइयों के सहयोग से कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

वृषभ- मन में शांति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भाई-बहनों का सानिध्य मिल सकता है। आय की स्थिति में सुधार के विकल्प बनेंगे। माता के सहयोग से धन की प्राप्ति होगी। सुखद समाचार मिलेगा।

मिथुन- सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। पारिवारिक जीवन में कठिनाइयां आ सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। धन की स्थिति में सुधार हो सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग हैं।

कर्क- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन क्रोध की अधिकता पर नियंत्रण रखें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी साझेदारी के कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति‍ के लिए किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। मीठे खानपान के प्रति रुझान हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत भी रहें।

सिंह- मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में व्यवधान आ सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। भाइयों के साथ किसी योजना को मूर्त रूप दे सकते हैं।

कन्या- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। खानपान के प्रति सचेत रहें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। ऑफिस के कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

तुला- पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मन में नकारात्मक विचारों से बचें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। संचित धन की स्थिति में सुधार होगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। उपहार में वस्त्र प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश के योग बन रहे हैं।

धनु- किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। वाहन सुख का लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद से बचें। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। नौकरी में भी बदलाव हो सकता है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

मकर- मन प्रसन्न रहेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में निवेश कर सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर जाना हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

कुंभ- भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मन परेशान करेगा। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। वाहन सुख का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन- परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार में आपसी मतभेदों से बचें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का साथ मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: In whose life happiness will come and who needs to be patient read today's horoscope

Post navigation

Previous राजधानी के मास्टर्स खिलाड़ियों ने बांग्लादेश में जीते 3 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य
Next MCD चुनाव में आप का दबदबा, जानिए किस पार्टी को कितनी मिली सीटें

संबंधित ख़बर

खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां
  • धर्म-संस्कृति

खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां

May 23, 2026
वक्ता मंच के ‘पक्षी मित्र अभियान’ का शुभारंभ, राहगीरों को बांटे गए निःशुल्क सकोरे
  • धर्म-संस्कृति

वक्ता मंच के ‘पक्षी मित्र अभियान’ का शुभारंभ, राहगीरों को बांटे गए निःशुल्क सकोरे

May 19, 2026
चित्रांशोत्सव 2026 का रायपुर में होगा भव्य आयोजन
  • धर्म-संस्कृति

चित्रांशोत्सव 2026 का रायपुर में होगा भव्य आयोजन

May 2, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

नितेश पाटकर के नवगीत संग्रह ‘सबके भीतर एक कहानी’ का हुआ विमोचन
  • छत्तीसगढ़

नितेश पाटकर के नवगीत संग्रह ‘सबके भीतर एक कहानी’ का हुआ विमोचन

June 15, 2026
Kalinga University: भव्य “टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 2026” का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, प्रतिभा और उत्कृष्टता का हुआ उत्सव
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University: भव्य “टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 2026” का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, प्रतिभा और उत्कृष्टता का हुआ उत्सव

June 6, 2026
पर्यावरण संरक्षण से ही भावी पीढी एवं मानव सभ्यता के सुरक्षित भविष्य की गारंटी: संजय श्रीवास्तव 
  • छत्तीसगढ़

पर्यावरण संरक्षण से ही भावी पीढी एवं मानव सभ्यता के सुरक्षित भविष्य की गारंटी: संजय श्रीवास्तव 

June 5, 2026
Kalinga University : CBSE-ICSE 12वीं टॉपर्स का होगा सम्मान, 95% से अधिक अंक वालों को मिलेगी 100% तक स्कॉलरशिप
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University : CBSE-ICSE 12वीं टॉपर्स का होगा सम्मान, 95% से अधिक अंक वालों को मिलेगी 100% तक स्कॉलरशिप

June 4, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.