Skip to content
March 11, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • किसी से झगड़ा-कहासुनी हो जाए तो उसे बिना सुलझाए सोना मत क्योंकि पता नहीं सुबह हमारी नींद खुलेगी या नहीं: साध्वी शुभंकरा श्रीजी
  • छत्तीसगढ़

किसी से झगड़ा-कहासुनी हो जाए तो उसे बिना सुलझाए सोना मत क्योंकि पता नहीं सुबह हमारी नींद खुलेगी या नहीं: साध्वी शुभंकरा श्रीजी

Askcg August 9, 2023 1 min read

रायपुर। एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी प्रांगण में चल रहे मनोहरमय चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला में बुधवार को नवकार जपेश्वरी साध्वी शुभंकरा श्रीजी ने कहा कि देखा देखी ही सही, अगर आप किसी के अच्छे गुणों को अपनाते हो तो भी आपके जीवन का कल्याण हो जाएगा। साथ ही आपकी जितनी षक्ति उतना तप आपको करना चाहिए। अब पर्युषण महापर्व आने वाला है, अपने व्यापार की कमाई का सदुपयोग करने का समय आ गया है।

 

साध्वीजी ने कहा कि हमें अपने कर्मों का क्षय करना है लेकिन कर्मों का क्षय कैसे होगा। मन, वचन और काया से मिच्छामी दुक्कड़म कर लीजिए क्योंकि कर्मचक्र के केंद्र बिंदु पर ही कर्मों का क्षय किया जा सकता है। आप माफी मांग कर धीरे-धीरे अपने भव को शुद्धतम बना सकते हो। जीवन में जो भी अशुभ हुआ, वह या तो आपने जानबूझ कर किया या फिर वह अनजाने में हुआ, उसकी स्मृति उभर ही जाती है। आप प्रायश्चित करते रहिए और माफी मांग कर आगे बढ़ते रहिए, ऐसा करने से आपके बंधे हुए कर्म पूरे तो नहीं छूटेंगे पर काफी हद तक उनका प्रभाव कम हो जाएगा। हमारा किसी से झगड़ा हो जाए, कहा-सुनी हो जाए, तू-तू, मैं-मैं हो जाए तो आप रात को अबोला होकर मत सो जाना। क्योंकि आपको यह नहीं पता है कि आप रात को तो सो रहे पर क्या अगली सुबह आपकी नींद खुलेगी या नहीं, हमें बहुत सावधान होकर चलना है। हमारे साथ जो भी बात हो रही है, हमें रात को उस बात को खत्म कर नींद लेना चाहिए। इस पहल को करने में आपको कुछ तकलीफ जरूर होगी लेकिन आपको यह करना ही होगा। ऐसा करने में हमारा अहंकार भी पीछे नहीं हटता वह चाहता है कि अगला व्यक्ति हमसे पहले आकर माफी मांगे और वह भी ऐसा ही सोचता है कि हम उनसे जाकर पहले बात शुरू करें। कई बार ऐसा करते पूरी जिंदगी बीत जाती है, अगर सामने वाले व्यक्ति ने दुनिया को अलविदा कह दिया तो यह बात अंदर ही अंदर आपको कचोड़ कर रख देगी और फिर आप घुट कर रह जाओगे।

 

साध्वीजी आगे कहती है कि आपको जीभ मिली है तो केवल खाने का स्वाद लेकर आनंदित नहीं रहना है। अगले भव में अगर आप गुंगे पैदा हुए तो फिर आप केवल खाने का स्वाद बस ले सकेंगे या हो सकता है आपको दोनों ही ढंग से नहीं मिले। आज आपने शादी-पार्टियों में देखा होगा कि सलाद के बीचोंबीच फलों को छिलकर उसे अलग-अलग पुतलों का रूप दिया जाता है। फल-सब्जियों को छिल-काटकर उन्हें विभिन्न रूप से आकर्षक बनाया जाता है। यह दर्शन-प्रदर्शन आपको पाप की बहुत की गहरी खाई में उतार सकता है। फल-सब्जियों में भी जान होती है, हालांकि हम इन्हें खाएंगे नहीं तो जाएंगे कहां, इसलिए केवल अपने खाने तक इसे सीमित रखो और इन्हें खाने के बाद प्रायश्चित करना भी आपका फर्ज है। केवल मनुष्य भव में ही हम कुछ अच्छा सुन सकते है और उसे अपने जीवन में उतार सकते हैं, लेकिन हम आज ऐसा कर नहीं रहे हैं। पहले हम अनाज को धोकर उसे सुखाते और फिर उन्हें कोठी में रख देते थे। बुजुर्गों के अनुसार कोठी हमेशा भरी हुई रहनी चाहिए। कोठी में कही से हवा नहीं जानी चाहिए, समय-समय पर अनाज को धूप भी दिखाना चाहिए। यदि कोठी खाली रही तो ऐसा माना जाता था कि माता लक्ष्मी नाराज हो जाएंगी। इसके बावजूद हमारे कर्म बंध ही जाते है पर यह बहुत कम होते है। आज हम तो पैकेट वाला अनाज लाते है, एक बार उन्हें धोते है और पकाकर उसे ग्रहण कर लेते है। यह विचरणीय है कि ऐसा कर हम अपने कर्म बांध रहे है पर वह हमें दिखाई नहीं दे रहे है।

 

दादाबाड़ी में कुंभ कलश की हुई स्थापना

एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में 27वें श्री नवकार दरबार का आगाज हो चुका है। मनोहरमय चातुर्मास समिति के अध्यक्ष सुशील कोचर और महासचिव नवीन भंसाली ने बताया कि नवकार जपेश्वरी परम पूज्य शुभंकरा श्रीजी म.सा. की पावन निश्रा में दरबार के तेजस्वी तृतीय दिवस पर मंगलवार को कुंभ कलश स्थापना, दीप स्थापना, नवग्रह, दस दीकपाल अष्टमंगल स्थापना हुई। उन्होंने दादाबाड़ी प्रवचन स्थल पर लगाई गई भव्य झांकी देखने नगरवासियों से आग्रह किया है।

About The Author

Askcg

See author's posts

Tags: do not sleep without informing him because we do not know whether we will wake up in the morning or not: Amarnath Shubhankara Shreeji If there is a quarrel with anyone

Continue Reading

Previous: छत्तीसगढ़ में 2 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारम्भिक प्रकाशन के साथ शुरू हो जाएगी निर्वाचन की तैयारी
Next: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लालपुर के नवकार नगर में जैनम जयति परिवार ने 1000 पौधे रोपे

संबंधित ख़बर

प्रेम प्रकाश मध्यानी बने शहर जिला कार्यकारिणी सदस्य, सीएम से मिले 
1 min read
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

प्रेम प्रकाश मध्यानी बने शहर जिला कार्यकारिणी सदस्य, सीएम से मिले 

March 11, 2026
समाज की प्रगति के लिए नारीशक्ति की आर्थिक मजबूती, सम्मान और सशक्तिकरण बहुत जरूरी: संजय श्रीवास्तव
1 min read
  • छत्तीसगढ़

समाज की प्रगति के लिए नारीशक्ति की आर्थिक मजबूती, सम्मान और सशक्तिकरण बहुत जरूरी: संजय श्रीवास्तव

March 9, 2026
रंग बिखेरो, खुशियां फैलाओ
1 min read
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

रंग बिखेरो, खुशियां फैलाओ

March 5, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

प्रेम प्रकाश मध्यानी बने शहर जिला कार्यकारिणी सदस्य, सीएम से मिले 
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

प्रेम प्रकाश मध्यानी बने शहर जिला कार्यकारिणी सदस्य, सीएम से मिले 

March 11, 2026
समाज की प्रगति के लिए नारीशक्ति की आर्थिक मजबूती, सम्मान और सशक्तिकरण बहुत जरूरी: संजय श्रीवास्तव
1 min read
  • छत्तीसगढ़

समाज की प्रगति के लिए नारीशक्ति की आर्थिक मजबूती, सम्मान और सशक्तिकरण बहुत जरूरी: संजय श्रीवास्तव

March 9, 2026
रंग बिखेरो, खुशियां फैलाओ
1 min read
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

रंग बिखेरो, खुशियां फैलाओ

March 5, 2026
Kalinga University के छात्र ने अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन पेनक सिल्ट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University के छात्र ने अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन पेनक सिल्ट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 

March 2, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.