Skip to content
April 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • धर्म-संस्कृति
  • व्यापारियों को कैसे होगा लाभ और किसे मिलेगा भगवान का आशीर्वाद, पढ़िए आज के राशिफल में…
  • धर्म-संस्कृति

व्यापारियों को कैसे होगा लाभ और किसे मिलेगा भगवान का आशीर्वाद, पढ़िए आज के राशिफल में…

Askcg News September 17, 2023

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 27 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 2 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आज भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती मनाई जाएगी। आज दोपहर 1 बजकर 29 मिनट पर सूर्यदेव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

 

मेष राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज ग्रौसरी का सामान खरीदने पर आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। माता पिता अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे, बच्चे आज काफी खुश रहेंगे। वकील आज पुराने क्लाइंट के केस को साल्व करेंगे साथ ही नये क्लाइंट से भी मिलेंगे। किसी मित्र की सहायता करने का अवसर मिलेगा, जिससे वह काफी प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आज आपको राहत मिलेगा।

 

वृषभ राशि- आज आपका दिन लकी रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग समाज में अच्छी छवि बनाने में सफल होंगे। सिविल इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों का प्लेसमेंट अच्छी कंपनी में होगा। मेहनत से किया गया काम अच्छा परिणाम देगा, इसलिए मेहनत से कार्य करने की जरुरत है। टेक्सटाइल का बिजनेस कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा और उनके बिजनेस में बढ़ोतरी भी होगी। आपके बड़े बेटे का व्यापार ज्यादा तरक्की करेगा, जिससे आपको काफी ख़ुशी होगी।

 

मिथुन राशि- आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में आप शामिल होंगे और वहां प्रोग्राम का आनंद उठाएंगे। चेस खेल रहे लोगों की आज शानदार जीत होगी, अपने साथी खिलाड़ी से भी आप कुछ नया अनुभव सीखेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले में आज आपको सफलता मिलेगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों का इंटरव्यू अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। छात्रों को परीक्षा के बेहतर परिणाम मिलेंगे।

 

कर्क राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने मित्र के साथ मिलकर प्लान करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। घर में नन्हें मेहमान के आगमन का योग है । अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, जिससे आपके सारे काम अच्छे से होंगे। आज घर के किसी काम को पूरा करने में परिवार का सहयोग मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

 

सिंह राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए मैडिटेशन करें जिससे आपका मन एकाग्र रहेगा और सेहत अच्छी रहेगी। अपने बिजनेस की जिम्मेदारी को किसी जिम्मेदार व्यक्ति को देंगे जिससे आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। बच्चों के साथ आप शॉपिंग मॉल घूमने जाएंगे, जिससे बच्चों को अच्छे खिलौने लेकर देंगे। आज ऑफिस में अपना वर्क अच्छे से पूरा करेंगे। बॉस आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे। बिजनेस मीटिंग के लिए आज आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है।

 

कन्या राशि- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। बिजनेस से रिलेटेड प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए एक अच्छी कंसल्टेंट टीम को रखेंगे, जिसकी मदद से आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। आपका सामान्य बातचीत का व्यवहार अच्छा रहेगा जिससे आपको लोग पसंद करेंगे। अपने परिवार के साथ मूवी देखने जाएंगे, और खूब मनोरंजन करेंगे। आज आपकी रूचि सामाजिक कार्यों में रहेगी, लोग आपकी सराहना करेंगे। परिवार में आपसी सौहार्द बना रहेगा।

 

तुला राशि- आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। महिलाओ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, वह अपने बच्चों के लिए नई-नई डिशेस बनाएगी। फैशन डिजाइनर का कोर्स कर रहे लोगों को आज अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको सफल बनाएगा। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा, इससे आपके कार्य समय रहते पूरा हो जायेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

 

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन बेहद ही खुशनुमा रहेगा। किसी रिश्तेदार के आने से आपकी खुशी बढ़ जाएगी और बच्चे भी खुश होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी अच्छी कंपनी में जॉब मिलेगी। प्रिंटिंग का वर्क कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा। नवविवाहित दंपत्ति आज लॉन्ग ड्राइव पर जायेंगे, रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। लवमेट्स अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे। आज आप ऑनलाइन कोई नया बिजनेस शुरू करने का मन बनाएंगे।

 

धनु राशि- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। बाहर की तली भुनी चीजों को खाने से बचे, जिससे आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। सीनियर्स से आपको प्रोजेक्ट के बारे में कुछ नया सीखने को मिलेगा, जिससे आपकी नॉलेज और बढ़ेगा। विद्यार्थियों का जीवन काफी बिजी रहेगा क्योकि वह आज मैथ्स के टॉपिक को क्लियर करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे जिससे आपका मन खुश होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा।

 

मकर राशि- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पैसों से जुड़े लेन-देन को सावधानी के साथ करें। भाईयो से अपने लिए नया घर खरीदने के लिए सलाह लेंगे, जिससे वह लोग आपकी मदद करेंगे। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, जिससे आप अपना हर काम बहुत ही ईमानदारी से करेंगे। आपके घर वाले आपसे खुश होंगे, उनको कही घुमाने ले जाएंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी कार्य को पूरा करने में सफल होंगी।

 

कुंभ राशि- आज आपका दिन एक बेहद खास पल लेकर आएगा। प्रापर्टी खरीदने के लिए आप आज प्रॉपर्टी डीलर्स से मुलाकात करेंगे और डील अच्छे से फाइनल करेंगे। नव विवाहित दम्पति को बड़ों से आशीर्वाद मिलेगा। आपका स्वास्थ्य आज फिट एंड फाइन रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, साथ में मूवी देखने जाएंगे। जीवनसाथी से आज आपको उपहार मिलेगा। व्यापार की गति बढ़ाने के लिए आज आप कोई नया प्लान बनाएंगे।

 

मीन राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। बड़े बुजुर्गो की सलाह आपके कार्यों को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी। लवमेट्स के बीच चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, रिश्तों में मधुरता आयेगी। कार्य क्षेत्र में थोड़ी सी मेहनत करने पर आपको बड़े धन लाभ का अवसर मिलेगा। अपने दोस्तों के साथ विदेश ट्रिप प्लान करेंगे, जिसके लिए आप काफी उत्साहित रहेंगे। बच्चो की पेरेंट्स मीटिंग में जाने का अवसर मिलेगा, जिससे आप अपने बच्चों की गतिविधियों को जान पाएंगे।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: How will businessmen benefit and who will get God's blessings read today's horoscope

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ में चांदी की तस्करी का हुआ पर्दाफाश, 127 किलो आभूषण जब्त
Next आज कौन जाएगा लॉन्ग ड्राइव पर और किसके विचारों को मिलेगा महत्व, जानें आज के राशिफल में…

संबंधित ख़बर

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

March 2, 2026
रायपुर : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

रायपुर : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन

February 10, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव

April 4, 2026
Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…
  • नेशनल न्यूज़

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…

March 24, 2026
“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा
  • छत्तीसगढ़

“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा

March 24, 2026
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.