Skip to content
June 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • 121 रचनाकारों को सम्मानित करते हुए डॉ. केशरीलाल ने कहा- हमारी दुनिया को बेहतर बनाने के लिए कलम चलाएं
  • छत्तीसगढ़

121 रचनाकारों को सम्मानित करते हुए डॉ. केशरीलाल ने कहा- हमारी दुनिया को बेहतर बनाने के लिए कलम चलाएं

Askcg News December 3, 2022

रायपुर। प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था वक्ता मंच द्वारा राजधानी के वृंदावन सभागृह में संपन्न एक भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के 121 रचनाकारों का सम्मान किया गया। वक्ता मंच द्वारा विगत जुलाई में संपन्न अखिल भारतीय हिंदी काव्य लेखन स्पर्धा में प्राप्त 1102 प्रविष्टियों में से चयनित प्रदेश के 121 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केशरीलाल वर्मा ने इस अवसर पर आह्वान किया कि हमारी दुनिया को बेहतर बनाने के लिये रचनाकार को अपनी कलम चलाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. करुणा कुर्रे ने की। विशेष अतिथि के रूप में अशोक अग्रवाल, सी एच डेहरे, छत्रसिंह बच्छावत एवं हनुमंत लाल उपस्थित थे। अतिथियों ने कहा कि रचनाकार में देश व समाज की दिशा और दशा बदलने की क्षमता होती है। अतिथियों ने छत्तीसगढ़ की सामाजिक समरसता की परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि रचनाकारों को इसे प्रतिस्थापित करना जारी रखना चाहिए।

वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि स्पर्धा का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार भिलाई के गोविंद पाल को एवं उत्कृष्ट पुरस्कार रायपुर के रिक्की बिंदास को प्राप्त हुआ। इसके अलावा पूरे प्रदेश के हर स्थान से स्पर्धा में शामिल 121 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ से बाहर के विजेताओं के लिए एक पृथक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर एक काव्य गोष्ठी भी संपन्न हुई। इसमें विजेता रचनाकारों ने काव्य पाठ किया। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग,राजनांदगांव, मुंगेली, बसना, सराईपाली, राजिम, धमतरी, भाटापारा, कांकेर, जगदलपुर, सिमगा, नया रायपुर, चारामा, मंदिर हसौद, कसडोल, बालोद, कबीरधाम, खरियार रोड, जांजगीर, महासमुंद, बलौदा बाजार, बेमेतरा, भिलाई, मगरलोड, खरोरा, खैरागढ़, मोहला, तखतपुर से आये साहित्यकारों द्वारा अतिथियों को अपनी कृतियाँ भेंट की गई।

द्वितीय सत्र में आयोजित काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता सुनील पांडे ने की। मंच पर राजकुमार मसंद, गोविंद पाल, ज्योति शुक्ला उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू ने आभार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. केशरी लाल वर्मा ने उपस्थित जन समूह को सड़क सुरक्षा सप्ताह की शपथ भी दिलाई।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: Dr. Kesharilal said- use pen to make our world better Honoring 121 creators

Post navigation

Previous खुलासा: अमेरिकन बंदूकों का उपयोग कर रहे नक्सली, जाने कहां से मिले ऐसे हथियार
Next शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक को सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

संबंधित ख़बर

Rotary Club ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब के चार्टर का किया विमोचन
  • छत्तीसगढ़

Rotary Club ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब के चार्टर का किया विमोचन

June 23, 2026
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : संजय श्रीवास्तव

June 23, 2026
Kalinga University में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 23, 2026

Ad

ad

ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

Kalinga University में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.