रांची (ASKCG)। Hemant Soren झारखंड में तेजी से बनते-बिगड़ते सियासी समीकरण के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। इससे पहले उन्हें विपक्षी गठबंधन-इंडी अलायंस के विधायक दल का नेता चुना गया था। राज्यपाल सीवी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएम चंपई सोरेन के इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था। राजभवन में केवल हेमंत सोरेन को सीएम पद की शपथ दिलाई गई। मंत्रिमंडल विस्तार बाद में किया जाएगा। ऐसे में मंत्रिमंडल के सहयोगियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी।
शपथ ग्रहण से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया था कि राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण समारोह सात जुलाई को होगा। हालांकि, बाद में हेमंत के आज ही शपथ लेने की बात सामने आई और अब हेमंत तीसरी बार सीएम बन चुके हैं।