रायपुर। भारत वर्ल्ड रिकॉर्ड (रजिस्टार्ट ऑफ द रिकॉर्ड) आर्गेनाइजेशन के सानिध्य में “नृत्य वंदनम” कार्यक्रम 18 जनवरी दिन शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में भव्य रूप से आयोजित हुआ। जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से विभिन्न शास्त्रीय नृत्य विधाओं भरतनाट्यम ओढ़नी कत्थक कुचिपुड़ी गरबा में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ से गुरु तेज पटेल एवं उनके ग्रुप ने शिव वंदना निरन्तर शंकर पार्वती संग पर आकर्षक प्रस्तुति से सभी दर्शकों का मनमोहन लिया। “नृत्य वंदनम” में लगभग 300 कलाकारों ने देश के विभिन्न राज्यों से प्रस्तुति दी।