Skip to content
June 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • नेशनल न्यूज़
  • चूहे को पानी में डुबाकर मारने वाले युवक पर एफआईआर दर्ज
  • क्राइम
  • नेशनल न्यूज़

चूहे को पानी में डुबाकर मारने वाले युवक पर एफआईआर दर्ज

Askcg News December 1, 2022

बदायूं। उत्तरप्रदेश के बदायूं शहर में अनोखा मामला सामने आया है, जहां चूहे की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज हुई है। यह पूरा मामले बदायूं शहर के पनवड़िया मुहल्ले का है, जहां रहने वाले मनोज के खिलाफ एक पशु प्रेमी ने चूहे की हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मनोज के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज हो गई और शांति भंग में चालान भी हो गया। देश विदेश में सुर्खियां बटोरने वाली इस खबर के केंद्र मनोज ने अब एक सवाल किया है। उनका कहना है कि जब चूहे को मारने पर कार्रवाई हो सकती है, तो मुर्गे, बकरे आदि को काटने वालों पर केस क्यों दर्ज नहीं किया जाता।

चूहे की हत्या में फंसे मनोज ने कहा कि चूहों से उन्हें कितना नुकसान हुआ यह वही जानते हैं, लेकिन मुर्गा बकरा तो किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रहे, फिर उन्हें क्यों काटा जा रहा है। पशु प्रेमी को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए, उन्हें इन पशुओं की भी हत्या बंद करानी चाहिए।

पनवड़िया मुहल्ले में मनोज का घर उसी नाले के पास है, जिस नाले में उन्होंने चूहे को डुबो कर मार दिया था। वह कहते हैं नाले के पास घर होने के चलते चूहे उनके और आसपास के घरों में घुसे ही रहते हैं। पूरे मुहल्ले के लोग चूहा पकड़ कर लाते हैं और नाले के पास छोड़ जाते हैं। किसी से मना करो तो विवाद खड़ा हो जाता है।

मनोज बताते हैं कि वह अपने माता पिता, पत्नी और तीन बेटियों के साथ रहते हैं। मिट्टी के बर्तन का काम करते हैं। जरा सा ध्यान भटक जाए तो चूहे उनके बनाए हुए मिट्टी के बर्तन तोड़ जाते हैं। बताते हैं कि एक बार बनाया हुआ बर्तन जरा सा सूख जाए तो वह मिट्टी किसी काम नहीं आती।

मनोज ने चूहाें से जुड़ी एक दर्द भरी कहानी भी बयां की। बताया कि उनकी सबसे छोटी बेटी जब गोद में थी। उस समय एक चूहा उसके हाथ की खाल नोंच ले गया था। बेटी बोल भी नहीं पाती थी, जब वह रोई तब वह लोग पहुंचे तो चूहा भाग गया। उस समय उसके इलाज में काफी रुपये खर्च हुआ था। उस समय तो कोई पशु प्रेमी नहीं आया था। उन्होंने पशु प्रेमी विकेंद्र को लेकर कहाकि वह सच्चे पशु प्रेमी हैं तो देश भर में कट रहे मुर्गे, बकरों को बचाएं। बोले- मैं अपने किए पर माफी मांग रहा हूं।

दरअसल 24 नवंबर को मनोज ने एक चूहे की पूंछ में पत्थर बांधकर उसको नाले में फेंक दिया था। ये घटना एक पशु प्रेमी विकेंद्र ने देख ली थी। विक्रेंद्र ने चूहे को बाहर भी निकाला और मनोज के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मनोज को थाने बुलाया और फिर उसको छोड़ दिया था। बरेली में चूहे का पोस्टमार्टम भी करवाया। फिर मनोज के खिलाफ पशु क्रूरता का केस 28 नवंबर को दर्ज हुआ है।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: FIR lodged against the youth who drowned the rat in water

Post navigation

Previous किसकी होगी आय में वृद्धि और किसे करना होगा कठिन परिश्रम, जानिए आज के राशिफल में
Next ऑस्ट्रेलिया के STEM सुपरस्टार वैज्ञानिकों में शामिल हुई तीन भारतीय महिला साइंटिस्ट

संबंधित ख़बर

ऑपरेशन ‘निश्चय’ में बड़ी सफलता: कपड़ा फेरीवालों की आड़ में हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 12 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
  • क्राइम

ऑपरेशन ‘निश्चय’ में बड़ी सफलता: कपड़ा फेरीवालों की आड़ में हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 12 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

May 12, 2026
Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…
  • नेशनल न्यूज़

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…

March 24, 2026
किक-बॉक्सिंग में मुंबई का दबदबा
  • खेल जगत
  • नेशनल न्यूज़

किक-बॉक्सिंग में मुंबई का दबदबा

February 14, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

Kalinga University: भव्य “टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 2026” का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, प्रतिभा और उत्कृष्टता का हुआ उत्सव
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University: भव्य “टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 2026” का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, प्रतिभा और उत्कृष्टता का हुआ उत्सव

June 6, 2026
पर्यावरण संरक्षण से ही भावी पीढी एवं मानव सभ्यता के सुरक्षित भविष्य की गारंटी: संजय श्रीवास्तव 
  • छत्तीसगढ़

पर्यावरण संरक्षण से ही भावी पीढी एवं मानव सभ्यता के सुरक्षित भविष्य की गारंटी: संजय श्रीवास्तव 

June 5, 2026
Kalinga University : CBSE-ICSE 12वीं टॉपर्स का होगा सम्मान, 95% से अधिक अंक वालों को मिलेगी 100% तक स्कॉलरशिप
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University : CBSE-ICSE 12वीं टॉपर्स का होगा सम्मान, 95% से अधिक अंक वालों को मिलेगी 100% तक स्कॉलरशिप

June 4, 2026
कभी लाल आतंक की पहचान, आज विकास और जनविश्वास का प्रतीक बना अबूझमाड़ : केदार कश्यप
  • छत्तीसगढ़

कभी लाल आतंक की पहचान, आज विकास और जनविश्वास का प्रतीक बना अबूझमाड़ : केदार कश्यप

June 2, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.