जशपुर। अपने घर आए रिश्तेदार की युवक ने मौत की नींद सुला दी। रिश्तेदार से हुई नोकझोंक के चलते युवक ने उसे एक खौफनाक मौत का तोहफा दिया। हत्या करने के बाद उसने शव को दूर जंगल में जाकर दफना दिया।
बताया जा रहा है कि मामला कांसाबेल थाने के बटईकला इलाके की है, जहां रिश्तेदार के घर आए एक व्यक्ति की हत्या कर लाश को जंगल में दफना दिया गया। करीब पांच दिनों से युवक को खोज रहे परिजनों को आखिरकार जंगल में जमीन के नीचे गड़ी उसकी लाश मिली। मृतक शरीर में कई जगह गंभीर चोट के निशान भी मौजूद है। मृतक का नाम घोघर जनकपुर निवासी सारू राम पिता कलह राम है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सारू राम अपने रिश्तेदार बटईकेला निवासी मंगल साय के यहां आया हुआ था। किसी बात को लेकर रिश्तेदार से नोकझोंक पर मंगल साय ने हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के नियत से शव को दूर जंगल मे दफना दिया। इधर मृतक के परिजनों का सारू राम खोज बीन कर बुरा हाल हो गया था। परिजनों ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।