रायपुर। संत कंवरराम सेवा समिति और संत कंवरराम नगर युवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में संत कंवरराम नगर (कटोरा तालाब) स्थित संत कंवरराम चौक पर नगर निगम द्वारा स्थापित नई स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम 31 जनवरी 2026 की शाम 7 बजे धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर संतों की आरती, पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर अतिथियों ने स्ट्रीट लाइटों का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी, पूर्व पार्षद जगदीश कलश, जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी, व्यापारी संघ अध्यक्ष तेजकुमार बजाज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इसके अलावा संत कंवरराम नगर युवा परिषद के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मध्यानी, महासचिव अजय वलेचा, पीतांबर कोडवानी, सुनील कुकरेजा, कैलाश राजपूत, बबला होतवानी, ओमप्रकाश पंजवानी, रूपचंद पंजवानी, राजू वासवानी, प्रकाश तीर्थानी, इंद्रकुमार डोडवानी, धनेश मटलानी, मनोहर चंदनानी, शैलेंद्र सिंह सोमवाश, बबलू पाठक, दीपक केवलानी, बृजलाल दयानी, सन्नी मनुजा, दयालदास आहूजा, जीतू तलहर, कपिल आचार्य, मनोज सबनानी सहित अनेक नागरिकों की उपस्थिति रही।
युवा परिषद के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मध्यानी और महासचिव अजय वलेचा ने कहा कि नई स्ट्रीट लाइटें लगने से क्षेत्र में रात्रिकालीन रोशनी बेहतर होगी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने इस जनहितकारी कार्य के लिए वार्ड पार्षद अमर गिदवानी का आभार व्यक्त करते हुए नगर निगम प्रशासन को भी धन्यवाद दिया।

