Skip to content
May 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • क्राइम
  • Fraud With Dhoni : धोनी के पुराने साथियों ने दिया धोखा, हड़पे 15 करोड़ रूपए
  • क्राइम
  • खेल जगत

Fraud With Dhoni : धोनी के पुराने साथियों ने दिया धोखा, हड़पे 15 करोड़ रूपए

Askcg News January 7, 2024

नई दिल्ली (ASKCG)। Fraud With Dhoni भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ बड़ा धोखा हुआ है। यह धोखा उनके पुराने साथियों ने किया है और धोनी के 15 करोड़ रुपये हड़प लिए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दो पुराने बिजनेस पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। धोनी ने शिकायत में लिखा है कि उन्हें क्रिकेट एकेडमी खोलने का कॉन्ट्रैक्ट मिलना था, लेकिन उन्हें यह नहीं दिया गया और उनके 15 करोड़ रुपये हड़प लिए गए।

धोनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वाश के खिलाफ रांची की अदालत में आपराधिक मामला दायर किया है। दिवाकर ने कथित तौर पर विश्व स्तर पर एक क्रिकेट अकादमी स्थापित करने के लिए 2017 में धोनी के साथ एक समझौता किया था। हालांकि, दिवाकर समझौते की शर्तों का पालन नहीं कर पाए। समझौते की शर्तों के अनुसार अरका स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी शुल्क का भुगतान करने और लाभ साझा करने के लिए बाध्य था, जबकि ऐसा नहीं किया गया।

धोनी की तरफ से इस समझौते को बनाए रखने के लिए कई प्रयास किए गए। हालांकि, अरका स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी की तरफ से लगातार समझौते में निर्दिष्ट नियमों और शर्तों की अवहेलना की गई। इश वजह से धोनी ने 15 अगस्त, 2021 को अरका स्पोर्ट्स को दिया गया अधिकार पत्र रद्द कर दिया और कई कानूनी नोटिस भेजे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

विधि एसोसिएट्स के माध्यम से एमएस धोनी का प्रतिनिधित्व करने वाले दयानंद सिंह ने दावा किया है कि अरका स्पोर्ट्स ने उन्हें धोखा दिया, जिसके कारण धोनी को 15 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। धोनी के दोस्त सिमंत लोहानी, जिन्हें चित्तू के नाम से जाना जाता है। उन्होंने भी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि अर्का स्पोर्ट्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बाद मिहिर दिवाकर ने उन्हें धमकी दी और दुर्व्यवहार किया।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: Dhoni's old associates cheated grabbed Rs 15 crore

Post navigation

Previous Lawrence’s Sharpshooter Arrested : लॉरेंस बिश्नोई-काला राणा सिंडिकेट का शॉर्पशूटर दिल्ली में गिरफ्तार
Next Today’s Horoscope : किसे मिलेगा शुभ संकेत और कौन पड़ेगा प्रॉपर्टी विवाद के चक्कर में, जानिए आज के राशिफल में

संबंधित ख़बर

किक-बॉक्सिंग में मुंबई का दबदबा
  • खेल जगत
  • नेशनल न्यूज़

किक-बॉक्सिंग में मुंबई का दबदबा

February 14, 2026
रेत घाट पर मिला अज्ञात शव, सरपंच ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़

रेत घाट पर मिला अज्ञात शव, सरपंच ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

February 6, 2026
जशपुर में बनेगा अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी
  • खेल जगत
  • छत्तीसगढ़

जशपुर में बनेगा अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी

December 13, 2025

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव

April 4, 2026
Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…
  • नेशनल न्यूज़

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…

March 24, 2026
“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा
  • छत्तीसगढ़

“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा

March 24, 2026
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.