Skip to content
April 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • धर्म-संस्कृति
  • मनुष्य अपनी सीमा में रहे, दूसरों को सीमा न बताएं: मैथिलीशरण
  • धर्म-संस्कृति

मनुष्य अपनी सीमा में रहे, दूसरों को सीमा न बताएं: मैथिलीशरण

Askcg News November 17, 2022

रायपुर। मनुष्य पहले स्वंय अपनी सीमा में रहना सीख लें, जब वह स्वंय सीमा में रहेगा तो दूसरों को सीमा में रहने की बताने की आवश्यकता उसे नहीं पड़ेगी। अभी हो यह रहा है कि मनुष्य स्वयं तो अपनी सीमा लांघता है लेकिन दूसरों से सीमा के अंदर रहने की अपेक्षा करता है जो कि उसके दुखों का कारण बन जाता है। सीमा में रहना सकारात्मक सोच है और दूसरों को सीमा बताना यह हमारी नकारात्मक सोच को जाहिर करता है।
रामकिंकर विचार मिशन रायपुर द्वारा महाराजा अग्रसेन कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रारंभ हुई रामकिंकर प्रवचन माला में इस वर्ष मति, कीर्ति, गति, प्रशंसा और भलाई जैसे विषयों पर रामकिंकर महाराज के परम शिष्य व विचार मिशन के अध्यक्ष मैथिलीशरण महाराज (भाईजी) ने पहले दिन ये बातें श्रद्धालुजनों को बताई। उन्होंने कहा कि भगवान राम का चरित्र हमें यह बताता है कि जीव को अपनी सीमा और मर्यादा में कैसे रहना चाहिए। ज्ञान के बारे में भगवान राम भी जानते है और रावण भी जानता है लेकिन दोनों के जानने और उसके अनुरुप व्यवहार करने में काफी अंतर है। एक ओर ज्ञान जहां सकारात्मक और सीमा के अंदर रहने की बात बताता है वहीं दूसरी ओर ज्ञान नकारात्मक और दूसरों को सीमा की नसीहत रहने की बात बताता है। उन्होंने कहा कि भगवान राम और सीता को वनवास मिलने पर लक्ष्मण जी ने कैकयी पर क्रोध नहीं किया जबकि लक्ष्मण क्रोधी स्वभाव के है और जनक जी पर भी क्रोधित हो जाते है। वहीं दूसरी ओर भरत शांत स्वभाव के है लेकिन माता कैकयी पर क्रोधित होते है। इन दोनों में केवल एक ही संभावना है कि वे भगवान को पाना चाहते है। लक्षमण ने बिना क्रोध किए भगवान को पा लिया और भरत क्रोध करके राम से दूर हो गए।

भाईजी ने कहा कि सत्संगी व्यक्ति कभी रास्ता नहीं भटकता। भगवान की कथा मधुर, मनोहर और मंगलकारी होती है। मधुर का तात्पर्य भगवान के प्रसाद से है, भगवान का दर्शन मनोहारी है जिससे मन प्रसन्न हो जाता है और कथा के किसी भी सार को जीवन में उतार लें तो वह जीवन को मंगलकारी कर देती है, फिर जीवन में आनंद ही आनंद है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने सत्संग न किया हो वह जीवन में कुसंग डालने का अत्यंत प्रयास करता है जिससे कि सामने वाले का जीवन अस्थिर हो जाए। हमें ऐसे कुसंग वाले व्यक्तियों से सावधान रहने की आवश्यता है क्योंकि कुसंग कभी भी सुखकारी और भलदायी नहीं हो सकता। अच्छी स्मृति मनुष्य को अभी सुख नहीं देती, सुख विस्मृति देती है। विस्मृति को याद करते मनुष्य आनंदित हो जाता है।

प्रेम की व्याख्या करते हुए महाराज ने कहा कि आज कल लोग प्रेम का भी बंटवारा करने लग गए है। मां के प्रति अलग, पिता के प्रति अलग, भाई के प्रति अलग, अन्यजनों के प्रति अलग, भगवान से अलग। लेकिन प्रेम का बंटवारा नहीं होना चाहिए। बंटवारा के बाद भी प्रेम को एक करके उसे यदि भगवान के चरणों में अर्पित कर देते है तो उस प्रेम से जो सुकुन और आनंद की प्राप्ति होती है वह कहीं अन्यत्र प्राप्त नहीं हो सकती। प्रत्येक जीव रात दिन सुख पाने के लिए कार्य करते रहता है लेकिन सुख के मूल तक पहुंचकर उसे प्राप्त करना नहीं चाहता, वह उसके प्रयास भी नहीं करता और इसी आपा-धापी में वह ठगा जाता है।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: don't show limits to others: Maithilisharan Humans stay within their limits

Post navigation

Previous बढ़ते कदम: कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के बच्चों और बुजुर्गों के लिए हुआ सांस्कृतिक खेलों का आयोजन
Next किसे करना है कठिन परिश्रम और किन्हें मिलेगी व्यापार में सफलता, पढ़िए आज के राशिफल में

संबंधित ख़बर

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

March 2, 2026
रायपुर : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

रायपुर : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन

February 10, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव

April 4, 2026
Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…
  • नेशनल न्यूज़

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…

March 24, 2026
“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा
  • छत्तीसगढ़

“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा

March 24, 2026
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.