रायपुर। (ASKCG) एस के केयर हॉस्पिटल, पचपेड़ी नाका, श्रेयांस एंड जी.एस. ओझा फाउंडेशन, शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढियारी एवं संस्कृत कॉलेज रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को संस्कृत कॉलेज परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क मेगा चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नवीन कॉलेज, गुढियारी में संपन्न हुआ।
इस शिविर में लगभग 180 लोगों ने विभिन्न रोगों से संबंधित अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। साथ ही उन्हें आवश्यक दवाएं भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर और हिमोग्लोबिन की नि:शुल्क जांच भी की गई।
एस के केयर हॉस्पिटल से डॉ. जया बाजपेई (डीएनबी मेडिसिन), डॉ. पीयूष शुक्ला, ललित सेठी, सेवक साहू, तुमेंद्र साहू, शीतल साहू, सिस्टर नैना साहू, राज, किरण साहू आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
शिविर में विशेष रूप से शासकीय नवीन महाविद्यालय गुढियारी की प्राचार्या डॉ. मधुलिका अग्रवाल, डॉ. कुसुम चंद्राकर, डॉ. साहू, डॉ. मनोज शुक्ल सहित कई स्टाफ सदस्य, प्रोफेसर एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
डॉ. मधुलिका अग्रवाल ने कॉलेज की स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की सराहना करते हुए छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। वहीं, एस के केयर हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. सुनील के. ओझा ने छात्रों को तीन उपयोगी एक्सरसाइज बताईं, जिससे उनका एकाग्रता बढ़े और वे शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें।
शिविर की सफलता में श्रेयांस एंड जी.एस. ओझा फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती सीमा ओझा के प्रयासों की भी सराहना की गई, जिनकी बदौलत नि:शुल्क दवाओं एवं लैब टेस्ट की व्यवस्था संभव हो सकी।
मेडिसिन विभाग की प्रमुख डॉ. जया बाजपेई ने मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के संतुलन पर बल दिया तथा विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं पर सुझाव दिए।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. कुसुम चंद्राकर ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।

