Skip to content
May 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • प्रधानमंत्री मोदी 30 सितंबर को बिलासपुर और 3 अक्टूबर को करेंगे जगदलपुर का दौरा
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी 30 सितंबर को बिलासपुर और 3 अक्टूबर को करेंगे जगदलपुर का दौरा

Askcg News September 24, 2023

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 सितंबर को बिलासपुर और तीन अक्टूबर को जगदलपुर आएंगे। चुनावी वर्ष में मोदी तीन महीने के भीतर प्रदेश में क्रमशरू तीसरी व चौथी सभा लेंगे। राजनीतिक प्रेक्षकों की मानें तो प्रधानमंत्री का यह प्रवास छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है।

एक तरफ दंतेवाड़ा से 12 सितंबर और जशपुर से 15 सितंबर को शुरू हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा से भाजपाइयों का मनोबल बढ़ा हुआ है। वहीं अब प्रधानमंत्री बिलासपुर में परिवर्तन यात्रा के समापन के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। मोदी मिशन-2023 के चुनावी रण में 90 विधानसभा सीटों पर जीत के लिए उनका हौसला बढ़ाएंगे।

पीएम के दौरे से बिलासपुर के साथ बस्तर को साधने की रणनीति
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा संभाग बिलासपुर है। जहां आठ जिलों में 24 विधानसभा सीट आती हैं। इस इलाके में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर लगा रही हैं। इसमें से कांग्रेस के पास 13,भाजपा के पास 07, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) 02 और बहुजन समाज पार्टी के पास 02 सीट है।

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) से अलग हुए धर्मजीत सिंह अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। जबकि बस्तर संभाग की 12 विधानसभा सीटों में सभी में कांग्रेस के विधायक काबिज हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री के दौरे से बिलासपुर के साथ-साथ बस्तर को भी साधने की रणनीति है।

पिछले दो दौरे से मिल चुकी है करोड़ों की सौगात
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 14 सितंबर को रायगढ़ में 6,350 करोड़ की रेल परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित किए थे। उन्होंने यहां आमजन की सभा भी ली थी। वहीं रायपुर में सात जुलाई को उन्होंने 7600 करोड़ की सौगात दी थी। प्रधानमंत्री का दौरा आने वाले विधानसभा चुनाव के हिसाब से बहुत अहम माना जा रहा है।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: Prime Minister Modi will visit Bilaspur on 30 September and Jagdalpur on 3 October

Post navigation

Previous किस राशि के जातकों पर होगी भगवान की कृपा और सफलता पाने किसे करनी होगी मशक्कत, पढ़िए आज के राशिफल में
Next कुत्ते के प्यार में नेता को पड़ गया थप्पड़, महिला ने कॉलर पकड़ा और नोंचे बाल

संबंधित ख़बर

आतंकवाद विरोधी दिवस पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
  • छत्तीसगढ़

आतंकवाद विरोधी दिवस पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

May 22, 2026
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • राजनीति

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना

May 17, 2026
Breaking: 14 महीने बाद छत्तीसगढ़ को मिला पूर्णकालिक डीजीपी, अरुण देव गौतम की नियुक्ति
  • छत्तीसगढ़

Breaking: 14 महीने बाद छत्तीसगढ़ को मिला पूर्णकालिक डीजीपी, अरुण देव गौतम की नियुक्ति

May 16, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां
  • धर्म-संस्कृति

खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां

May 23, 2026
आतंकवाद विरोधी दिवस पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
  • छत्तीसगढ़

आतंकवाद विरोधी दिवस पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

May 22, 2026
वक्ता मंच के ‘पक्षी मित्र अभियान’ का शुभारंभ, राहगीरों को बांटे गए निःशुल्क सकोरे
  • धर्म-संस्कृति

वक्ता मंच के ‘पक्षी मित्र अभियान’ का शुभारंभ, राहगीरों को बांटे गए निःशुल्क सकोरे

May 19, 2026
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • राजनीति

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना

May 17, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.