सुंदर नगर में वृद्धजनों को कराया भोजन, पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
रायपुर। राजधानी की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था सर्वमंगल फाउंडेशन ने सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर पूर्वजों को स्मरण करते हुए सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर संस्था सदस्यों ने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
अध्यक्ष अनिता दुबे के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने सुंदर नगर स्थित प्रशामक अतिथि गृह में निवासरत वृद्धजनों को दोपहर का भोजन कराया। यह सेवाकार्य संस्था द्वारा हर वर्ष परंपरागत रूप से किया जाता है।
कार्यक्रम में सी.एल. दुबे, मुकेश जैन, मीनाक्षी तिवारी, राजकुमारी गुप्ता, अनुपम रानी गुप्ता, लीना ठक्कर, प्रेमलता त्रिवेदी, अनिता खरे, मीना श्रीवास्तव और नित्या तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


